देश

UPSC CSE Final Result 2024: जारी हुआ यूपीएससी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, यूपी की शक्ति दुबे ने किया टॉप

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों में से शक्ति दुबे ने पहली रैंक (AIR 1) पाई है.

UPSC CSE Final Result 2024 Toppers List

  • शक्ति दुबे
  • हर्षिता गोयल
  • डोंगरे अर्चित पराग
  • शाह मार्गी चिराग
  • आकाश गर्ग
  • कोमल पुनिया
  • आयुषी बंसल
  • राज कृष्ण झा
  • आदित्य विक्रम अग्रवाल
  • मयंक त्रिपाठी

इस तरह से होगा चयन

इस परीक्षा की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है – प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और साक्षात्कार (Interview).  इन सभी चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर ही अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है. साल 2024 के लिए आयोजित साक्षात्कार चरण की शुरुआत 7 जनवरी से हुई थी और यह 17 अप्रैल को समाप्त हुआ. इस बार कुल 1,132 पदों पर भर्ती की जाएगी.

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू राउंड 17 अप्रैल 2025 को समाप्त किए. इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण दिल्ली स्थित निर्धारित अस्पतालों में होगा, जहां एक विशेष मेडिकल बोर्ड उनकी जांच करेगा. इंटरव्यू और मेडिकल के आधार पर ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

UPSC CSE रिजल्ट 2024 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के “What’s New” सेक्शन में जाएं.
  • यहां UPSC CSE (IAS) Result 2024 PDF लिंक उपलब्ध होगा.
  • PDF फाइल डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर खोजें.
  • भविष्य के लिए PDF को सेव कर लें.

UPSC Exam

देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली UPSC CSE में हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं. यह परीक्षा IAS, IPS, IFS, IRS, ITS और केंद्र सरकार की अन्य ग्रुप ‘A’ और ‘B’ सेवाओं में नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है. इस साल कुल 1009 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है. ये चयन विभिन्न वर्गों में इस प्रकार से है- कुल 1009 में से 12 PwBD-1, 8 PwBD-2, 16 PwBD-3, और 9 PwBD-5 श्रेणी के उम्मीदवार शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें Passing Percentage और Toppers List

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

1 hour ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

4 hours ago