PM Modi Saudi Arabia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को दो दिन के सऊदी अरब दौरे पर हैं. इसी बीच पाकिस्तानी विश्लेषक कमर चीमा ने सऊदी अरब और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी व्यापार के बड़े सौदे करने जा रहे हैं, तब सऊदी अरब ने 4700 पाकिस्तानी भिखारियों को देश से निकाल दिया है.
कमर चीमा ने बताया कि पाकिस्तान में भीख मांगना एक बड़ा धंधा बन चुका है. देश के डिफेंस मिनिस्टर के अनुसार, पाकिस्तान में 2 करोड़ 20 लाख प्रोफेशनल भिखारी हैं जो हर साल 42 अरब पाकिस्तानी रुपये कमा रहे हैं. कुछ लोग विदेशों में नौकरी करते हैं तो कुछ भीख मांगते हैं. उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एयरपोर्ट्स पर सबको पता होता है कि कौन भीख मांगने जा रहा है, फिर भी इन्हें रोका नहीं जाता.
चीमा ने कहा कि पाकिस्तानी भिखारी सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों में पवित्र स्थलों पर जाकर अल्लाह के नाम पर भीख मांगते हैं. इससे सऊदी प्रशासन काफी परेशान है. इसी कारण सऊदी सरकार ने पाकिस्तानियों के लिए “एंटी बैगिंग रेगुलेशन” लागू किया है.
कमर चीमा ने बताया कि सऊदी अरब के अधिकारियों ने पाकिस्तान की एंटी ड्रग नार्कोटिक्स फोर्स से शिकायत की है कि कई पाकिस्तानी लोग वहां ड्रग्स ले जाते हैं. उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्कैंडल के बावजूद सरकार इन नेटवर्क्स तक नहीं पहुंच पा रही है.
कमर चीमा ने दावा किया कि पाकिस्तानी हुकूमत, ब्यूरोक्रेसी और एयरपोर्ट अधिकारियों की मिलीभगत से ही यह सब हो रहा है. एयरपोर्ट पर पहले से पता होता है कि कौन भीख मांगने जा रहा है, लेकिन रिश्वत लेकर उन्हें जाने दिया जाता है.
कमर चीमा ने बताया कि भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापार लगभग 53-54 बिलियन डॉलर का है. भारत सऊदी का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है. वहीं, भारत ने सऊदी अरब में 3 अरब डॉलर का निवेश किया है और सऊदी अरब भारत में 10 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है.
कमर चीमा ने यह भी साफ किया कि पीएम मोदी का सऊदी दौरा वक्फ संशोधन बिल से जुड़ा नहीं है. सऊदी अरब ऐसा देश है जो आमतौर पर दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…