देश

G20 Summit 2023: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज आएंगे भारत, पीएम मोदी के साथ करेंगे डिनर, इन मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद…

दिल्ली में आज (8 सिंतबर) से शुरू हो रहे जी-20 समिट में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शाम को भारत पहुंचेंगे. जो बाइडेन पीएम नरेंद्र मोदी से कल्याण मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी ने जो बाइडेन को डिनर के लिए आमंत्रित किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.

आज शाम को भारत आएंगे बाइडेन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार की शाम द्विपक्षीय वार्ता करेंगे जिसमें भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिए जाने की संभावना है. दोनों नेताओं के स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार, उच्च-प्रौद्योगिकी, रक्षा जैसे क्षेत्रों में जारी द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने की उम्मीद है. इसके साथ ही वे इस बात पर भी चर्चा कर सकते हैं कि दोनों देश विश्व की कुछ गंभीर चुनौतियों से निपटने में किस प्रकार योगदान दे सकते हैं.

पीएम मोदी इस नेताओं के साथ कर सकते हैं बैठक

प्रधानमंत्री के शुक्रवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के साथ भी अलग-अलग द्विपक्षीय बैठक करने की संभावना है. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन 9-10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नयी दिल्ली आ रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी. इससे पहले, भारत का दौरा करने वाले आखिरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प थे, जो वह फरवरी 2020 में भारत आए थे.

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

बाइडन के शुक्रवार शाम को नयी दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है और वह जी20 शिखर सम्मेलन के समाप्त होने के बाद रविवार को वियतनाम रवाना होंगे. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच बातचीत में स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा और उच्च प्रौद्योगिकी, रक्षा सहित विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में जारी द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा पर जोर दिए जाने की संभावना है. दोनों पक्ष वीजा व्यवस्था को और उदार किए जाने के संबंध में भी विचार-विमर्श कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- By Poll Results Live Updates: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज, घोसी सीट पर सबकी निगाहें

जी20 के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई प्रतिनिधित्व करते हैं. समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

11 minutes ago

‘भारत का हाल भी नेपाल-बांग्लादेश…’. इरफान अंसारी के बयान से झारखंड में बवाल

Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने…

12 minutes ago

भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को दुनिया ने किया सलाम, यूनेस्को की सूची में शामिल हुए महाभारत, राजतरंगिणी और अर्थशास्त्र

यूनेस्को ने भारत की तीन ऐतिहासिक धरोहरों महाभारत, राजतरंगिणी और कौटिल्य के अर्थशास्त्र को मेमोरी…

21 minutes ago

NC में बगावत की आंच! मंत्रिमंडल विस्तार से भड़के 15 से ज्यादा विधायक, डैमेज कंट्रोल के लिए खुद मैदान में उतरे फारूक अब्दुल्ला

National Conference Rebellion: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल…

27 minutes ago