दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
स्किन एजिंग
Skin Ageing: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन हमेशा खिली-खिली और चमकदार दिखे. लेकिन बढ़ती उम्र के साथ स्किन पर कुछ ऐसे लक्षण और निशान नजर आने लगते हैं जो आपकी बढ़ती उम्र की ओर इशारा करते हैं. वहीं कई बार खराब खानपान और स्किन की सही से देखभाल ना कर पाना भी इसकी एक वजह बनता है. स्किन में दिखने वाले एजिंग साइन्स को कम करने के लिए बेहद जरूरी है कि हम स्किन की देखभाल सही तरीके से करें. स्किन केयर के साथ ही हेल्दी फूड आइटम्स को अपनी डाइट में शामिल करें जो स्किन को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं.
स्किन को पर्याप्त पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है. जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है हमारी स्किन खराब और पतली होने लगती है साथ ही उसकी चमक भी गायब हो जाती है. हालांकि ऐसा कोई खाना नहीं है जिसे खाने के बाद आपको एजिंग संबंधी दिक्कतें होने लगती है. लेकिन कुछ ऐसे फूड आइटम्स हैं जो काफी हद तक प्रभावित कर रहे हैं.
जिस फूड आइटम में अधिक चीनी, अनहेल्दी फैट और कार्ब्स काफी ज्यादा होते हैं वह शरीर में सूजन पैदा कर सकते हैं. यह सूजन त्वचा की उम्र बढ़ने की गति को तेज कर सकती है, जिसके परिणामस्वरूप झुर्रियां और कम लोचदार त्वचा हो सकती है.
जो व्यक्ति बहुत ज्यादा अजवाइन और खट्टे फल खाते हैं. जैसे कुछ खाने में सोरालेन्स काफी ज्यादा होता है. यह खाने से स्किन को धूप में निकलते ही काफी ज्यादा इरिटेशन होने लगती है. साथ ही सनबर्न और स्किन खराब होने की समस्या होने लगती है.
ये भी पढ़ें:कुत्ते के काटने से फैल सकता है रेबीज, जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी?
हाई टेंपरेचर पर पकाएं जाने वाले फूड आइटम जो हवा के कॉन्टैक्ट में ज्यादा देर तक रहते हैं. इसके पौष्टिक तत्व खत्म हो जाते हैं. और यह स्किन के टिश्यूद और कोलेजन को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाती है. जिससे आप जल्दी बूढ़े दिखने लगते हैं.
ज्यादा चीनी वाला खाना खाने से ग्लाइकेशन हो सकती है. जहां त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन फाइबर जुड़ जाते हैं जिसकी वजह से स्किन सख्त और कम लचीला हो जाते हैं. जिसकी वजह से झुर्रियां और स्किन ढीली पड़ने लगती है.
प्रोसेस्ड फूड में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है. ऐसे में इसे ज्यादा खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह आपकी स्किन, पेट या यूूं कहें कि पूरी शरीर के लिए बेहद खतरनाक है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…
6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…