देश

Weather Update: G20 Summit से पहले दिल्ली में बदलेगा मौसम, झमाझम बरसेंगे बादल, इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

G-20 Summit 2023:  उत्तर भारत समेत दिल्ली एनसीआर में बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. दिन में जून जैसी गर्मी और तापमान भी 40 डिग्री के आसपास बना रहा. हालांकि अब  लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. दिल्ली-एनसीआर (Delhi/NCR) के कुछ इलाकों में बीते दिन गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी ने थोड़ी राहत दी. इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्यप्रदेश में मौसम काफी सुहाना हो गया है. वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगामी तीन दिनों में बारिश का सिलसिला रह सकता है. इस दौरान कई जगहों पर झमाझम बरसात से मौसम सुहाना होने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार और रविवार को ज्यादा बारिश आसार हैं.

जी20 सम्मेलन के दौरान बारिश के आसार

बता दें राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन होने आयोजन होने वाला है. इसके लिए विदेशी महेमानों के आने का सिलसिला शुक्रवार से ही शुरू हो जाएगा. ऐसे में जी20 का मजा बारिश थोड़ा किरकिरा कर सकती है, क्योंकि दिल्ली अब किले में तब्दिल हो चुकी और प्रतिनिधियों की आवाजाही बनी हुई है. यहां तक कि मौसम विभाग ने जी20 को लेकर वेबसाइट पर अलग से अपडेट किया है. इसको लेकर लगातार जानकारी दी जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रह सकता है.

यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023: भारत की G20 अध्यक्षता की उपलब्धियां, कई नई पहलों को दिया जन्म

उत्तर प्रदेश में भी बारिश

दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. गुरुवार को कई इलाकों बारिश देखने को मिली, जिससे लोगों को राहत पहुंची. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 12 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. यूपी के बाद उत्तराखंड में भी फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बारिश के बाद सर्दियों की हो सकती है शुरूआत

मौसम के अनुसार ऐसा हो सकता है कि कई राज्यों में बारिश के सर्दियों की शुरूआत हो जाए. हालांकि अभी दिल्ली-एनसीआर में सुबह के टाइम थोड़ा ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago