देश

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैक्लॉयड भारत एक्सप्रेस के दफ्तर पहुंची, भारतीय मीडिया के बारे में जाना

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैक्लॉयड शुक्रवार सुबह भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के नोएडा स्थित हेडक्वार्टर पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान चैनल के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय, ग्रुप एडिटर-डिजिटल डॉ. प्रवीण तिवारी और सीईओ वरुण कोहली के साथ-साथ तमाम वरिष्ठ लोग मौजूद रहे. मार्गरेट मैक्लॉयड ने वीडियो कॉल पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय से भी बात की, जो फिलहाल ऑफिशियल कार्यों से इस वक्त मुंबई में हैं.

बातचीत के दौरान चेयरमैन उपेंद्र राय ने भारत एक्सप्रेस के ऑफिस आने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और उनके हिंदी, उर्दू बोलने के अंदाज के कारण भारत में कम समय में उनकी लोकप्रियता को सराहा. भारत-अमेरिका द्विपक्षीय मजबूत रिश्तों के हवाले से चेयरमैन ने कहा कि मार्गरेट मैक्लॉयड प्रवक्ता के तौर पर एक अच्छी भूमिका निभा रही हैं. चेयरमैन ने आने वाले समय में उनसे मुलाकात कर विस्तृत बातचीत की बात कही. फिलहाल, मार्गरेट अमेरिकी विदेश विभाग के लंदन स्थित अंतरर्राष्ट्रीय मीडिया हब में कार्यरत हैं, जिनका कुछ विशेष कार्यक्रम के समय भारत दौरा होता रहता है. चेयरमैन उपेंद्र राय ने अपने आगामी लंदन दौरे के दौरान उनसे मिलने की भी बात कही है.

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय से बात करते हुए

मार्गरेट मैक्लॉयड ने भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के दफ्तर पहुंचने के बाद भारतीय मीडिया के बारे में जानकारी ली. खासतौर पर उन्होंने भारत एक्सप्रेस के मिशन, जनता से जुड़े मुद्दों और न्यूज मीडिया के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी ली. मार्गरेट मैक्लॉयड के साथ अमेरिकी विदेश विभाग के लंदन स्थित मीडिया को-ऑर्डिनेटर अनवर हसन भी मौजूद रहे.

भारत एक्सप्रेस से बात करते हुए मार्गरेट मैक्लॉयड ने भारत-अमेरिका के रिश्तों पर भी बातचीत की. हालांकि, उन्होंने इजरायल-हमास युद्ध पर टिप्पणी करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि पल-पल बदलते हालात में अभी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा.

मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न हुए जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान अपनी शुद्ध हिंदी के कारण अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मार्गरेट मैक्लॉयड चर्चा में रही थीं. मैक्लॉयड शुद्ध हिंदी में बात करती हैं और उनके हिंदी में बात करने के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी सराहे गए हैं. मार्गरेट अमेरिकी विदेश सेवा की एक अनुभवी अधिकारी हैं और उन्होंने कई विदेशी व घरेलू असाइनमेंट्स पर काम किया है. मार्गरेट का एजुकेशन बैकग्राउंड भी काफी प्रभावी है.

मीडिया के कामकाज के बारे में जानकारी लेते हुए

उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से सस्टेनेबल डेवलपमेंट डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा उन्होंने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन भी कर रखा है. साथ ही मार्गरेट ने रोटरी स्कॉलर के तौर पर दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी पढ़ाई की है.

भारत एक्सप्रेस डिजिटल के बारे में भी जाना

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मार्गरेट न केवल हिंदी पर अच्छी पकड़ रखती हैं, बल्कि वे उर्दू और गुजराती भी बोल लेती हैं. इसके अलावा वे फ्रेंच और जापानी भाषा भी जानती हैं. इसके पहले, जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी उन्होंने भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत की थी और भारत की मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की थी.  वहीं UNGA में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के संबोधन के बाद उसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मार्गरेट मैक्लॉयड ने संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय से भी लाइव चर्चा में भारत एक्सप्रेस से विस्तृत बात की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

3 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

6 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

8 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

11 minutes ago

146 साल पुरानी परंपरा! डोरंडा JAP-1 परिसर में महानवमी पर हुई शस्त्र और कन्या पूजन

रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…

13 minutes ago

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

31 minutes ago