देश

MP Elections: क्या बीजेपी के मास्टरस्ट्रोक में फंस गई कांग्रेस? अब इन 2 सीटों पर मंडरा रहा खतरा, जानें कैसे

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी ने इस बार बड़े दांव खेले हैं. उसने अपनी प्रत्याशियों की सूची में बड़े-बड़े नेताओं समेत केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारा है. इसके बाद यह चर्चा होने की लगी कि जब इतने दिग्गज नेताओं को पार्टी ने मैदान में उतारा है तो ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी चुनावी मैदान में उतारा जाएगा. उसके लिए सीट भी लगभग तय थी और वह शिवपुरी सीट. तभी से इस सीट पर काफी घमासान मचा हुआ है. प्रदेश की यह काफी हॉट सीट मानी जाती है. ऐसे में सिंधिया यहीं से चुनाव लड़ेंगे. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन बीजेपी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा ही नहीं है.

शिवपुरी सीट पर फिलहाल ज्यातिरादित्य सिंधिया की बुआ और प्रदेश सरकार में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया विधायक हैं, लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया. इसके बाद फिर यह सवाल उठा कि क्या सिंधिया ही मैदान में उतरेंगे.

ज्योतिरादित्य के गढ़ जीतना चाहती है कांग्रेस

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए ज्योतिरादित्य के गढ़ में जीतना चुनौती थी, इसलिए उसने भी वहां बड़ा दांव खेला, लेकिन अब बीजेपी की रणनीति के आगे उसका यह दांव कुछ खास काम नहीं आता दिख रहा, क्योंकि बीजेपी ने शिवपुरी सीट से ज्योतिरादित्य को प्रत्याशी बनाया ही नहीं. हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि सिंधिया ने खुद चुनाव लड़ने के लिए मना कर दिया था. बीजेपी के इस दांव के बाद से कांग्रेस भी सकते आ गई है, क्योंकि उसने अपने एक मजबूत नेता केपी सिंह को यहां प्रत्याशी बनाकर भेज दिया.

यह भी पढ़ें- फिलिस्तीन के समर्थन वाली रैली में शशि थरूर का आया रिएक्शन, हमास को लेकर कह दी बड़ी बात

कांग्रेस के लिए खतरे में शिवपुरी की सीट!

केपी सिंह को शिवपुरी सीट से मैदान में उतारने से कांग्रेस को झटका लग सकता है, क्योंकि केपी सिंह शिवपुरी से आते जरुर हैं, लेकिन मगर इस सीट पर उनका ज्यादा प्रभाव नहीं है. उन्होंने पिछोर सीट पर दबदवा बनाया हुआ है. वह यहां पिछले 30 सालों से विधायक हैं. ऐसे पिछोर कांग्रेस की मजबूत सीट थी. लेकिन अब पार्टी ने केपी सिंह को शिवपुरी भेज दिया है.

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की पिछोर सीट भी खतरे में आ गई है क्योंकि यहां केपी सिंह का दबदवा था. अब कांग्रेस ने यहां से अरविंद लोधी को मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी ने यहां से देवेंद्र जैन पर भरोसा जताया है. ऐसे में अब कांग्रेस के लिए शिवपुरी और पिछोर सीट दोनों पर ही खतरा हो गया है. हालांकि ऐसा भी माना जा रहा है कि पार्टी केपी सिंह को दो जगहों से चुनाव लड़वा सके.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago