देश

JD Vance Jaipur Visit: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार संग पहुंचे आमेर किला, राजस्थानी परंपराओं से हुआ शाही स्वागत, देखें तस्वीरें

JD Vance Jaipur Visit: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी पत्नी उषा वेंस और तीन बच्चों के साथ मंगलवार सुबह आमेर के किले का दौरा किया. चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आए जेडी वेंस परिवार सहित देर रात जयपुर पहुंचे. वह अपने परिवार के साथ ऐतिहासिक रामबाग पैलेस में ठहरे हैं.

सुरक्षा कारणों से आमेर किले को पहले ही खाली करा लिया गया और पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया. वेंस और उनका परिवार हाठी स्टैंड से खुले जीप में किले पहुंचे. रास्ते में उन्होंने किले की बाहरी वास्तुकला, मावठा सरोवर और केसर क्यारी बाग देखा.

राजस्थानी परंपराओं से हुआ भव्य स्वागत

जालेब चौक में दो हथनियों, ‘पुष्पा’ और ‘चंदा’ ने पारंपरिक राजस्थानी गहनों और परिधानों में सजकर वेंस परिवार का स्वागत किया. पुष्पा ने वेंस को आशीर्वाद दिया, जबकि चंदा ने उनके गले में फूलों की माला डाली.

महावत बल्लू खान ने बताया कि दोनों हथनियों को 350 साल पुराने गहनों जैसे हार और पायल से सजाया गया था. राजस्थानी लोक कलाकारों ने वेंस के स्वागत में परफॉर्मेंस दी. इसके बाद एक गाइड ने वेंस और उनके परिवार को किले का भ्रमण कराया.

किले के बाद वेंस पन्ना मीणा कुंड और अनोखी संग्रहालय जाएंगे. आमेर का दौरा पूरा करने के बाद वेंस परिवार रामबाग पैलेस में थोड़ा आराम करेगा. दोपहर 2:45 बजे वेंस राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में अमेरिकी व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार व द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा होगी.

दोपहर के भोजन से पहले वेंस को जयपुर के प्रमुख स्थलों जैसे जल महल, हवा महल और शहर की गुलाबी वास्तुकला के बारे में जानकारी दी जाएगी. उनके लिए पारंपरिक राजस्थानी भोजन परोसा जाएगा.

शाम को राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मुलाकात

शाम को वेंस रामबाग पैलेस में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात करेंगे. इस दौरान भारत-अमेरिका सहयोग कार्यक्रमों और आर्थिक साझेदारी पर बात होगी.

आमेर किले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और खुफिया टीमें वेंस और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए मुस्तैद हैं.

अधिकारियों के अनुसार, 23 अप्रैल को वेंस सुबह 9 बजे जयपुर एयरपोपर्ट से आगरा के लिए रवाना होंगे. वह ताजमहल परिसर में तीन घंटे बिताएंगे और दोपहर 2 बजे के बाद जयपुर लौटेंगे. यहां वह सिटी पैलेस जाएंगे, जहां उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगी. 24 अप्रैल की सुबह वेंस अमेरिका के लिए रवाना होंगे.

ये भी पढ़ें: वन नेशन वन इलेक्शन की बैठक में शामिल होने पहुंचीं बांसुरी स्वराज, ‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ वाला बैग बना चर्चा का विषय, जानें पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट: पीएम की विदेश यात्राओं के उड़ान रिकॉर्ड आरटीआई में देने का CIC आदेश रद्द

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…

1 minute ago

दिल्ली में दशानन को झटका! रावण से नहीं हुआ एक दिन इंतजार, खुद हुआ भस्म; देखें VIDEO

Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…

10 minutes ago

ये क्या बदतमीजी है? बेंगलुरु में रैपीडो ड्राइवर ने युवती से की गंदी हरकत, विरोध करने पर दी धमकी

बेंगलुरु के पुलकेशिनगर में रैपिडो ड्राइवर सैयद ने यात्रा के दौरान एक युवती के साथ…

25 minutes ago

7 करोड़ बच्चों को फ्री SpaceX का शेयर! एलन मस्क ने दुनिया को चौंकाया; क्या हैं मायने?

Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…

41 minutes ago

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

1 hour ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

1 hour ago