बैठक की शुरुआत करते सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्या
BJP: 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व की योजनाओं को लागू करने की रणनीति तैयार करने के लिए आज लखनऊ में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक हो रही है. कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र सिंह, विनय कटियार, दिनेश शर्मा केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद कौशल किशोर, बीएल वर्मा, भानु प्रताप वर्मा, पंकज चौधरी,राष्ट्रीय सचिव हरीश द्विवेदी, सांसद रीता जोशी समेत यूपी सरकार के कई मंत्री मौजूद हैं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य कार्यकारिणी की बैठक के पहले सत्र में मुख्य अतिथि हैं. बैठक में राज्य और पार्टी के केंद्रीय निकाय से 700 से अधिक प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है. प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों और उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी के विभिन्न विंग के जिलाध्यक्षों व प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है.
BJP प्रवक्ता के अनुसार एक राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी, जिसमें पार्टी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों की सराहना करेगी. पार्टी पिछले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए मोदी और योगी के नेतृत्व को भी बधाई देगी. आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.
एक पदाधिकार ने कहा, पार्टी के सामने उन लोकसभा सीटों को जीतने की चुनौती है, जो वह 2019 में हार गई थी. इस तरह के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चल रही लोकसभा प्रवास योजना की प्रगति पर बैठक में चर्चा होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: PM मोदी की सभा में NSG के फर्जी पहचान पत्र के साथ पकड़ा गया शख्स, IB समेत कई एजेंसियां जांच में जुटीं
पार्टी के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा, जैसा कि BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा हुई, पार्टी की शाखाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों में जन संपर्क कार्यक्रम चलाना है. बैठक में इस संबंध में कुछ निर्देश दिए जा सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…
India ITME 2026: इंडिया आईटीएमई 2026 इस दिसंबर ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहा…
Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल…
Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…