मनोरंजन

‘दमन’ का ट्रेलर हिंदी में हुआ रिलीज, उड़िया अभिनेता बाबूशान ने जताई खुशी

Daman:  बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने हाल ही में ओडिशा के मलेरिया उन्मूलन अभियान के तथ्य पर आधारित सामाजिक ड्रामा ‘दमन’ के हिंदी संस्करण का ट्रेलर लॉन्च किया. हिंदी संस्करण 3 फरवरी को रिलीज होगा. वहीं उड़िया फिल्म राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई है ‘दमन’ के मुख्य अभिनेता बाबूशान मोहंती ने कहा कि यह उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है फिल्म के बारे में मोहंती से बात की.

फिल्म ‘दमन’ चुनने के लिए आपको क्या प्रेरणा मिली?

बाबूशान ने जवाब देते हुए कहा मैंने कई उड़िया फिल्मों में काम किया है – जो फैमिली ड्रामा, एक्शन, लव, कॉमेडी आदि से भरपूर थीं. मैं कुछ अलग खोज रहा था. यह फिल्म ‘दमन’ एक बहुत ही अलग विषय और पटकथा है और ओडिशा के मलेरिया उन्मूलन अभियान के आसपास की एक सच्ची घटना पर आधारित है इसलिए मैं इसे चुनने के लिए प्रेरित हुआ मैं भविष्य में ऐसी और फिल्मों में काम करना चाहूंगा. क्या आपको लगता है कि शाहरुख की ‘पठान’ की रिलीज का असर ‘दमन’ के हिंदी वर्जन की रिलीज पर पड़ेगा?

बाबूशान मे जवाब दिया मुझे ऐसा नहीं लगता क्योंकि ‘पठान’ और ‘दमन’ की कहानी बिल्कुल अलग है. दोनों फिल्मों के दर्शकों का अलग-अलग ग्रुप है इसलिए मुझे लगता है कि हमारी फिल्म पर बॉलीवुड फिल्म का कोई असर नहीं पड़ेगा.

इस फिल्म की सफलता से उड़िया फिल्म उद्योग को क्या मदद मिलेगी?

बाबूशान ने जवाब दिया मैं ऐसे परिवार से आता हूं जहां माता-पिता दोनों उड़िया फिल्म उद्योग में काम कर रहे हैं इसलिए मैं बचपन से ही इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ हूं. ‘दमन’ के जरिए लेखक और निर्देशक विशाल मौर्य और देबी प्रसाद लेंका ने कुछ अलग किया है वह भी मेरी ही मिट्टी की सच्ची कहानी से जुड़ा हुआ है यह फिल्म निश्चित रूप से ओडिया फिल्म उद्योग को ऐसी और फिल्मों के साथ आने और उद्योग को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रेरित करेगी.

इस बात पर हमेशा बहस होती है कि उड़िया फिल्मों को दक्षिण और अन्य फिल्मों से कॉपी किया जा रहा है क्या आपको लगता है कि उड़िया फिल्म उद्योग के लिए परंपरा को तोड़ने और ऐसी और फिल्मों के साथ आने का समय आ गया है?

ये भी पढ़ें-Suhana khan: दुबई में केंडल जेनर के साथ सुहाना खान-शनाया कपूर ने की पार्टी, फोटो वायरल

बाबूशान ने कहा ओडिशा संस्कृति, परंपरा, विरासत और प्राकृतिक सुंदरता से बहुत समृद्ध है – राज्य में भी बहुत कुछ हो रहा है आजकल आपके पास व्यापक दर्शकों तक पहुंचने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं इसलिए हमारे उद्योग के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

1 hour ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

1 hour ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

2 hours ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago