देश

UP Budget Session 2023: विधानसभा में सत्र की हंगामेदार शुरुआत, विपक्ष के शोरगुल के बीच राज्यपाल ने किया अभिभाषण

UP Budget Session 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की सोमवार को हंगामेदार शुरुआत हुई. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विपक्ष की नारेबाजी और शोरगुल के बीच अभिभाषण पढ़ा. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा पूर्वाह्न 11 बजे विधानमंडल के संयुक्त सदन में अभिभाषण शुरू करने से पहले ही समाजवादी पार्टी (सपा) समेत विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी.

विपक्षी सदस्य ‘राज्यपाल वापस जाओ’ और ‘तानाशाही की यह सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी’ के नारे लगा रहे थे. इसी शोरगुल और हंगामे के बीच राज्यपाल ने अभिभाषण जारी रखा. राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान पिछले दिनों लखनऊ में हुई ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ तथा राज्य सरकार की अन्य विभिन्न उपलब्धियों का जिक्र किया जिसका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मेज थपथपा कर स्वागत किया.

उत्तर प्रदेश विधानसभा का वर्ष 2023 का यह पहला सत्र है. सत्र आगामी 10 मार्च तक संचालित किए जाने का कार्यक्रम है. सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट आगामी 22 फरवरी को विधानसभा में पेश करेगी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

2 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

11 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

17 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

1 hour ago