देश

डॉ. राजेश्वर सिंह ने खुलवाए 100 से ज्यादा तारा शक्ति केंद्र, सरोजनीनगर में महिलाओं को प्रदान की जा चुकीं 1000 सिलाई-पीको और इन्टरलॉकिंग मशीनें

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने महिलाओं के हित में ‘तारा शक्ति केंद्र’ स्थापित कराने का वादा किया था, जो पूरा हो चुका है. डॉ. राजेश्वर सिंह के मुताबिक, करीब 1000 सिलाई, पीको और इन्टरलॉकिंग मशीनें प्रदान कर सरोजनीनगर में 100 से अधिक तारा शक्ति केंद्रों की स्थापना हो चुकी है.

‘तारा शक्ति केंद्र’ शुरू कराने के लिए महिलाओं ने डॉ. राजेश्वर सिंह को खूब दुआएं दीं. आज “नए सरोजनीनगर की नई पहचान” का जिक्र करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि सरोजनीनगर परिवार की मातृशक्ति के विश्वास, समर्पण, संवेदनशीलता और दृढ़ इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप ही सरोजनीनगर में 100 से अधिक ताराशक्ति केंद्रों की स्थापना हुई है. इस दौरान उन्होंने अर्चना शर्मा का नाम लिया, उन्होंने कहा कि इनके जैसी हज़ारों बहनों के चेहरे की खुशी जनसेवा के पावन पथ पर मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है.

सरोजनीनगर क्षेत्र में ताराशक्ति केंद्रों की स्थापना

महिलाओं के हित में कार्य करते रहने का वादा करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने आगे कहा कि मातृशक्ति को स्वावलंबी बनाने के लिए ताराशक्ति केंद्रों की स्थापना की मेरी पहल अनवरत संचालित होती रहेगी. उन्होंने कहा कि ताराशक्ति केंद्रों की स्थापना के संकल्प के उपरांत सरोजनीनगर में अर्चना शर्मा जैसी बहनों को आर्थिक सुरक्षा, सम्मान और प्रगति के अवसर मिले हैं. हजारों बहनों को अब तक करीब 1000 सिलाई, पीको और इन्टरलॉकिंग मशीनें प्रदान की चुकी हैं!

माताओं-बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में बंगलाबाजार स्थित तारा शक्ति केंद्र सरोजनीनगर की माताओं-बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है. उन्होंने कहा कि राजधानी लखनउू से सटे सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार विकास की गंगा बहा रही है.

यह भी पढ़िए: ‘पूरी तरह पक्षपात से भरी है हैप्पीनेस इंडेक्स रिपोर्ट’, डॉ. राजेश्वर सिंह ने पाकिस्तान को भारत से ​बेहतर हालात में दिखाने पर कहा- ये हमारी छवि को धूमिल करने का प्रयास

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago