देश

आचार्य प्रमोद कृष्णम के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए डॉ. राजेश्‍वर सिंह, नव दंपत्ति को दीं शुभकामनाएं

UP News Today: यूपी में सरोजनीनगर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक और समाजसेवी डॉ. राजेश्‍वर सिंह (MLA Rajeshwar Singh) आज आध्यात्मिक गुरू आचार्य प्रमोद कृष्णम के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए. डॉ. राजेश्वर सिंह ने नव दंपत्ति को विवाह बंधन की शुभकामनाएं दीं.

सोशल मीडिया पर किया यह पोस्ट

वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि सत्य सनातन के कर्मण्य ध्वजवाहक, कल्कि पीठ के आचार्य प्रमोद कृष्णम के सुपुत्र, सार्थक संग शुभि के वैवाहिक समारोह में बड़े भैया रामेश्वर सिंह जी के साथ सम्मिलित होकर नवदम्पत्ति को सुखमय गृहस्थ जीवन की मंगलकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया! इस अवसर पर उपस्थित परिजनों एवं अतिथियों से मिलकर उन्हे इस मंगलबेला की बधाई दी!

इसे भी पढ़ें: ईरान द्वारा जब्त किए गए इजरायली जहाज पर सवार 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से एक की स्वदेश वापसी

बता दें कि डॉ. राजेश्वर सिंह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक हैं. लंबे समय से वह परोपकारी कार्यों से जुड़े भी रहे हैं. समय-समय पर उन्होंने गरीब बच्चों, महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किए हैं.

डॉ. राजेश्वर सिंह को मानवता से जुड़ी कई पहल शुरू करने के लिए विभिन्‍न पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया जा चुका है. वह पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट करते रहे हैं और उनसे प्रेरणा लेकर प्रदेशवासियों की सेवा करते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

7 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

24 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

50 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

1 hour ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago