चूहों को बिना मारे भगाने के 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय
अरुण गोविल.
हरीश शर्मा, मेरठ
आज मेरठ में राजपूत इलाके के सिसोली गांव में यूपी के CM योगी की जनसभा हुई, जिसके मंच से बोलते हुए मेरठ के प्रत्याक्षी अरुण गोविल ने राजपूतों के सामने तुरुप का पत्ता फेंकने जैसा बयान देते हुए कहा कि मेरी पत्नी चौहान ठाकुर हैं और जब कभी वो नाराज हो जाती है तो ठाकुराइन का गुस्सा मुझे झेलना पड़ता है, मगर मैं उन्हे मना ही लेता हूं, ऐसे ही मैं आपको भी मना लूंगा. एक तरह से अरुण गोविल ने राजपूतों से कह दिया कि वो भी आधे राजपूत तो हैं ही इसलिए उनका विरोध न किया जाए.
सीएम योगी ने कही ये बात
मंज से सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, जब अरुण गोविल रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने रहे थे तब उनको भी नहीं पता होगा कि रामलला इस बार जन्मोत्सव मनाएंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी आस्था का सम्मान करती है. महिलाओं को सुरक्षा और युवाओं को रोजगार देती है. विकास के कार्य करती है.
इसे भी पढ़ें: जब ‘मोदी’ ने ‘गब्बर’ का खात्मा किया था और नेहरू के जन्मदिन पर ये खबर उन्हें गिफ्ट में दी गई!
अरुण गोविल का मेरठ गृह नगर
66 साल के अरुण गोविल का मेरठ गृह नगर है. उन्होंने हिंदी के साथ ही उड़िया, तेलुगु, भोजपुरी और ब्रज भाषा की फिल्मों में भी काम किया लेकिन सबसे अधिक उनको लोकप्रियता रामानंद सागर के टीवी धारावाहिक रामायण से मिली. इसमें उन्होंने भगवान राम की भूमिका निभाई. गोविल ने फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में पीएम मोदी का रोल निभाया था. तो वहीं वह लगातार भगवान राम के आदर्शों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं. वह न केवल बड़ों बल्कि बच्चों के भी आदर्श हैं. जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में भी पहुंचे थे. 2021 में वह भाजपा में शामिल हुए थे और तभी से लगातार भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को देते रहते हैं. गोविल की पहली फिल्म पहेली 1977 में रिलीज हुई थी. इसके बाद 1980 के दशक के अंत में शुरू हुए रामायण धारावाहिक ने उनको घर-घर में पहुंचा दिया था.
— भारत एक्सप्रेस
Flydubai Flight Cockpit Fight: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में…
शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…
Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…
Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…
दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…