देश

उत्तर प्रदेश: बदायूं में दोहरे हत्याकांड से तनाव, मासूमों की हत्या करने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर

यूपी के बदायूं से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के बाबा कॉलोनी में मंगलवार को दो बच्चों की हत्या कर दी गई. इसके बाद घटना में शामिल एक आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया. घटना के बाद से ही इलाके में तनाव है. बरेली के पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज शाम एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ने भागने की कोशिश की. हमने आरोपी का पीछा किया. उसने पुलिस पर गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में मारा गया. आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.”

छत पर खेल रहे बच्चों को मारी गोली

हत्या के बारे में बात करते हुए आईजी ने कहा, “बच्चे छत पर खेल रहे थे. आरोपी आया, कुछ देर इंतजार किया और फिर छत पर गया और उनकी हत्या कर दी.” आरोपी के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, “आरोपी की उम्र 25-30 के बीच है. हम आगे की जांच के बाद उनके विवरण का खुलासा करेंगे.”

इलाके में तनाव

इस बीच, मंडी समिति चौकी के पास स्थित बाबा कॉलोनी में भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई, क्योंकि स्थानीय लोगों ने भयानक दोहरे हत्याकांड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, बदायूं के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) मनोज कुमार ने कहा कि घटना के बाद कुछ लोग उत्तेजित हो गए और उन्हें शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है.

हत्या का मकसद स्पष्ट नहीं

पीड़ितों के बारे में बोलते हुए, डीएम ने कहा, “हमें आज शाम सूचना मिली कि मंडी समिति पुलिस चौकी के पास बाबा कॉलोनी में एक व्यक्ति ने एक घर में घुसकर दो छोटे बच्चों की हत्या कर दी. घटना के बाद कुछ लोग आक्रोशित हो गए. लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है. शवों को कब्जे में ले लिया गया है. पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.” कुमार ने कहा, “हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि जांच की जाएगी. बच्चों की उम्र लगभग 11 और 6 साल थी.” हत्या के पीछे के मकसद के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, “हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है. यह जांच के दौरान पता चलेगा.”

Rohit Rai

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

34 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

45 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

1 hour ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

3 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago