National Green Tribunal-NGT
National Green Tribunal-NGT: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मामले में 20 मार्च को सुनवाई करेगा. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मामला काफी दिनों से चर्चा में हैं, पिछली सुनवाई में ट्रिब्यूनल ने दो बड़े अधिकारियों पर जुर्माना लगाया था. उनमें से एक गुरदासपुर का डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल था.
संवाद सूत्रों के अनुसार, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मामले में गुरदासपुर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पर्यावरण विभाग के सचिव पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. इसके साथ ही दोनों को अगली सुनवाई में पेश होने के लिए कहा था. यह मामला दीनानगर के सुनील दत्त की ओर से कचरा प्रबंधन को लेकर नगर काउंसिल दीनानगर के खिलाफ दायर याचिका से संबंधित है.
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) का उद्देश्य जिम्मेदार पक्षों को उनके कार्यों के लिए उत्तरदायी ठहराकर, वैधानिक प्रावधानों का पालन करना और अपशिष्ट प्रबंधन बुनियादी ढांचे और प्रथाओं में सुधार लाना है. एनजीटी भारत में एक विशेष निकाय है जिसका गठन पर्यावरण, वनों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और संरक्षण से संबंधित मामलों में सुनवाई के लिए हुआ था. गुरदासपुर से संबंधित मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सुनवाई के दौरान उपरोक्त आरोपियों को अगली सुनवाई में पेश होने के लिए कहा था. यह सुनवाई आज यानी कि 20 मार्च को होगी.
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की स्थापना 2010 में राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम—2010 के तहत की गई थी जो पर्यावरण संरक्षण और वनों के संरक्षण से संबंधित मामलों के प्रभावी और त्वरित निपटान के लिए है.
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…