Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rudraprayag Accident: अलकनंदा नदी में वाहन गिरने से 12 यात्रियों ने गंवाई जान, घायलों से मिले CM धामी, 2-2 लाख रुपये मदद की घोषणा

आज उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट एक वाहन दुर्घनाग्रस्त होकर सड़क से 250 मीटर गहरी खाई में अलकनंदा नदी किनारे जा गिरा. यह हादसा रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में हुआ —

Rudraprayag accident in uttarakhand

हादसे के पीड़ितों से मिलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

Rudraprayag Accident In Uttarakhand: उत्तराखंड में आज सुबह बड़ा जानलेवा हादसा हुआ. यहां रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ हाईवे के पास एक टेम्पो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में 26 लोग सवार थे. हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है.

हादसे में जख्मी हुए लोगों को एयरलिफ्ट करके ऋषिकेश स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया. कुछ देर बाद वहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीड़ितों से मिलने पहुंचे.

पीड़ितों से मुलाकात के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मुझे इस हादसे से दुख पहुंचा है. हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों के प्रति में संवेदनाएं प्रकट करता हूं. अभी ऋषिकेश में घायलों का इलाज कराया जा रहा है और उनके परिवारजनों को सूचना दी जा रही है. उनके लिए अस्पताल में अच्छे इलाज के सारे प्रबंध द्वारा किए गए हैं.”

Rudraprayag accident uttarakhand

पीएमओ देगा 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि रुद्रप्रयाग दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. घटना पर पीएम मोदी का बयान आया है.

Rudraprayag accident uttarakhand news

उन्होंने कहा कि “रुद्रप्रयाग में हुआ हादसा हृदयविदारक है. इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मुझे बताया गया है कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital