भारत बनाम कनाडा (फोटो- ICC)
T20 World Cup 2024, IND vs CAN: भारत और कनाडा (India vs Canada) के बीच फ्लोरिडा में टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के ग्रुप-ए का मैच खेला जाना है. हालांकि, इस मुकाबले पर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. अमेरिका के फ्लोरिडा में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है. इससे पहले अमेरिका-आयरलैंड मैच भी बारिश की भेंट चढ़ चुका है.
बारिश होगी या भारत-कनाडा के बीच मैच, इस सवाल का जवाब देना बहुत मुश्किल है. जहां यह मुकाबला खेला जाना है, वहां पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है और बाढ़ का खतरा बना हुआ है. जानकारी के मुताबिक, इस मुकाबले पर बारिश का खलल डालना तय है. ऐसा इसलिए क्योंकि वहां दोपहर से लेकर शाम तक मौसम के खराब रहने की संभावना पहले ही जताई जा चुकी है.
बारिश होने की भविष्यवाणी का मतलब है कि मैच या तो पूरी तरह से बाधित हो सकता है या ओवरों में कटौती भी हो सकती है. मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट वेदर.कॉम के मुताबिक फ्लोरिडा में बादल छाए रहेंगे और तेज हवा चलेगी. मैच के दौरान 60-65 प्रतिशत बारिश की आशंका है. टूर्नामेंट में आत्मविश्वास से लबरेज भारत अपने अंतिम ग्रुप ‘ए’ मैच में कनाडा के खिलाफ टूर्नामेंट की चौथी जीत दर्ज करना चाहेगा.
लगातार तीन जीत के साथ, भारत पहले ही सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर चुका है. भले ही कनाडा के खिलाफ उसका मैच बारिश के कारण धुल जाए, इससे टीम इंडिया के समीकरण पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा. लेकिन अगर बारिश नहीं होती है, तो भारत सुपर आठ में जाने से पहले टीम की कुछ कमियों को दूर करने का लक्ष्य रखेगा. वहीं, कनाडा पहले ही सपुर-8 की दौर से बाहर हो चुका है.
टी20 क्रिकेट में भारत और कनाडा के बीच अभी तक एक भी मैच नहीं खेला गया है. यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें टी20 में एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. टी20 विश्व कप 2024 में बारिश ने मैच का रोमांच काफी खराब किया है. टूर्नामेंट में अब तक बारिश के कारण 3 मैच बेनतीजा रहे, इनमें से 2 मैच फ्लोरिडा में रद्द हुए हैं. एक मुकाबला ब्रिजटाउन में भी रद्द हुआ है.
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज.
कनाडा- बिन जफर (कप्तान), ऐरन जॉनसन, दिल्लोन हेलिगर, दिलप्रीत बाजवा, हर्ष ठाकेर, जेरेमी गॉर्डन, जुनैद सिद्दीकी, कलीम सना, कंवरपाल तथगर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, परगट सिंह, रवींद्रपाल सिंह, रयान पठान, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर).
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…