Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Uttarakhand: खुला बदरीनाथ यात्रा मार्ग, पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से हाईवे हो गया था बंद, हजारों यात्री थे फंसे

यात्रा में फंसे एक भक्त ने कहा कि बाबा बदरी विशाल की कृपा हम सब पर है. इसलिए कोई अनहोनी भी नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया है.

Badrinath Dham road blocked

फोटो- सोशल मीडिया

उत्तराखंड में बद्रीनाथ यात्रा को रोक दिया गया था. बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जिले के हेलंग गांव के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से अवरुद्ध हो गया था. इसके बाद प्रशासन ने बद्रीनाथ यात्रा (Badrinath Yatra) रोक दी थी. लेकिन प्रशासन की कड़ी मेहनत के बाद बदरीनाथ मार्ग को खोल दिया गया है. हाईवे पर मलबा गिरने का वीडियो बेहद डराने वाला है. पुलिस द्वारा गौचर (Gauchar), कर्णप्रयाग (Karnaprayag) और लंगासू (Langasu) में यात्रियों को रोक दिया गया था.

मलवा गिरने के कारण रास्ता हुआ था बंद

बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ी गिरने का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है. पहाड़ी का मलवा गिरने के कारण रास्ता बंद हो गया था. हाईवे बंद होने के कारण प्रशासन ने कई जगहों पर यात्रा को रोक दिया गया था. इस घटना के कारण करीब हजारों की संख्या में यात्री रास्ते में ही फंस गए थे.

दिल दहलाने वाला वीडियो

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के घटना स्थल की वीडियो सामने आई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा पहाड़ी टूटकर हाईवे पर आ गिरी है. इस पहाड़ी के टूटकर गिरने का वीडियो काफी भयानक है. वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे, घटना स्थल पर लोगों के चिल्लाने की आवाज भी सुनाई दे रही है. घटना स्थल पर हादसे से अफरातफरी मच गई. लोग इधर से उधर भागते नजर आ रहें हैं. इस खौफनाक मंजर को देख डर गए. है.

यात्रियों को कोई नुकसान नहीं

हालांकि अभी तक किसी वाहन को या फिर किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है. वीडियो में चट्टान गिरने वाली जगह पर कई गाड़ियां ही मौजूद दिखाई दे रही है. घटना पर मौजूद लोगों का मानना है कि एक बड़ा हादसा टल गया है.

खुला बदरीनाथ यात्रा मार्ग

बदरीनाथ मोटर मार्ग पर हेलंग में हुए भारी भूस्खलन एवं बोल्डर को साफ कर लिया गया है. जनपद चमोली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए सुचारू हो गया है. देर रात तक चमोली जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने इसे खुलवाने के लिए कड़ी मेहनत की हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital