Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कई ऐतिहासिक घोषणाएं की. भारी बारिश के बीच आयोजित समारोह में उन्होंने मसूरी की मॉल रोड का नाम बदलकर ‘आंदोलनकारी मॉल रोड’ करने का ऐलान किया. यह सड़क उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए हुए आंदोलन को समर्पित होगी.
इस घोषणा से वहां मौजूद लोगों में गर्व के साथ उत्साह व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर बलबीर सिंह नेगी, बेलमती चौहान, हंसा धनाई, धनपत सिंह, राय सिंह बंगारी और मदन मोहन ममगई को नमन किया.
उन्होंने 2 सितंबर 1994 को उत्तराखंड के इतिहास का ‘काला दिन’ बताया, जब निहत्थे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने गोलियां चलाई थी. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगी और उत्तराखंड को सशक्त, पारदर्शी व संस्कृति से समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. आज की तारीख में इन्हीं बलिदानों की वजह से उत्तराखंड का अस्तित्व हम लोग देख पा रहे हैं. अगर ये लोग नहीं होते, तो आज हम उत्तराखंड का अस्तित्व नहीं देख पाते.
मसूरी के पटरी व्यापारियों के लिए भी मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की. उन्होंने वेंडर जोन बनाने की घोषणा की, जिससे व्यापारियों को स्थायी जगह, सम्मानजनक आजीविका और सुरक्षा मिलेगी. उन्होंने कहा, “ये व्यापारी हमारे शहर की आत्मा हैं, इनके रोजगार को संरक्षित करना हमारा दायित्व है.”
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के विकास के लिए कई मांगें उठाईं. सीएम ने आरक्षण, पेंशन, मुफ्त शिक्षा और नकल विरोधी कानून जैसे कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर ले जा रही है. यह घोषणाएं न केवल शहीदों के बलिदान को सम्मान देती हैं, बल्कि मसूरी के विकास और सामाजिक उत्थान की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मदुरै के दीपथुन पर दीप नहीं जलाए…
Ravi Kishan: रवि किशन ने अपने बारे में फैली 20 लीटर दूध और गुलाब की…
Mayawati On Constitution Day: संविधान दिवस पर मायावती ने बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों का…
Imran Masood On SP: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यूपी चुनाव में 60 सीटों पर…
दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरभ दास की विदेश यात्रा…
राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 64 विला खरीदने…