देश

Uttarakhand Disaster: NDRF ने 497 स्टूडेंट्स को किया रेस्क्यू, गंगा का जलस्तर बढ़ने से हरिद्वार में अलर्ट

Uttarakhand Disaster: उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने के कारण देहरादून सहित कई क्षेत्रों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने मंगलवार को देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण बचाव अभियानों को अंजाम दिया, जिसमें एक बच्चे और 497 छात्रों को सुरक्षित बचाया गया. एनडीआरएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से इन अभियानों के बारे में जानकारी दी.

एनडीआरएफ के अनुसार, देहरादून के प्रेमनगर स्थित थरकुरपुर में स्वर्णा नदी की बाढ़ में एक बच्चा फंस गया. इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने फ्लड वाटर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार मुहैया कराया.

देवभूमि कॉलेज से 497 छात्रों की जान बचाई

एनडीआरएफ ने एक अन्य पोस्ट में 497 छात्रों को सुरक्षित बचाए जाने की भी जानकारी दी. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “प्रेमनगर स्थित देवभूमि कॉलेज में छात्रों ने बाढ़ के कारण फंसे होने की सूचना दी थी. इसके बाद एनडीआरएफ टीमों ने फ्लड वाटर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 497 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला.”

एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है. वहीं, हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों को सख्त अलर्ट जारी किया है.

प्रशासन का सख्त संदेश: नदी किनारे जाने से बचें

जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने स्थिति को गंभीर बताते हुए पूरी सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है. गंगा किनारे बसे लोगों को बचाने के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं.

हरिद्वार पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है ताकि अचानक बढ़ते जलस्तर से होने वाले नुकसान से बचा जा सके. प्रशासन ने स्थानीय निवासियों को चेतावनी दी है कि वे नदी के निकट न जाएं और अलर्ट का पूरी तरह पालन करें. साथ ही जिला अधिकारी और आपदा प्रबंधन टीम लगातार प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रही है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बारे में जानकारी ली. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में बारिश से मचा हाहाकार, पीएम मोदी और अमित शाह ने सीएम धामी से की बात, मदद का दिया आश्वासन

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

4 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

6 minutes ago

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

25 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

26 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

38 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

50 minutes ago