Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तराखंड में बारिश से मचा हाहाकार, पीएम मोदी और अमित शाह ने सीएम धामी से की बात, मदद का दिया आश्वासन

Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से हालात बिगड़े. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से बातचीत कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

Uttarakhand Cloudburst

Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से हालात बिगड़ गए हैं, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की. दोनों नेताओं ने आपदा से जुड़ी जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.

सीएम धामी का सोशल मीडिया पोस्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में आई आपदा की जानकारी ली है. उन्होंने हर तरह की मदद का भरोसा दिया है. प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी भी साझा की गई. सीएम ने आगे लिखा कि दोनों नेताओं के मार्गदर्शन से राहत कार्य और तेजी से हो रहे हैं.

प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी ने खुद देहरादून के प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी परिवार को असुविधा न हो. राहत सामग्री, भोजन, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं.

सरकार और प्रशासन अलर्ट पर

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन लगातार राहत कार्य में जुटे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी जरूरतमंद को सहायता से वंचित नहीं किया जाएगा.

पुलिस की अपील

उत्तराखंड पुलिस ने भी एक्स पर वीडियो साझा किया. इसमें बताया गया कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में तेज बारिश से मालदेवता में करीब 100 मीटर सड़क बह गई है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा न करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital