Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस खाई में गिरी, 3 लोगों की हुई मौत

Himachal Pradesh Ambulance Accident: हिमाचल प्रदेश के टांडा मेडिकल कॉलेज से एक मरीज को लेकर पंजाब के लुधियाना डीएमसी अस्पताल जा रही एम्बुलेंस खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,

himachal Pradesh ambulance accident

चिंतपूर्णी-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर मांगूवाल बैरियर के पास शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि एक दर्दनाक हादसा हो गया. हिमाचल प्रदेश के टांडा मेडिकल कॉलेज से एक मरीज को लेकर पंजाब के लुधियाना डीएमसी अस्पताल जा रही एम्बुलेंस खाई में गिर गई.

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रात 3 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात 3 बजे हुआ. एम्बुलेंस में कुल पांच लोग सवार थे. मरीज को हार्ट अटैक की शिकायत के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया था. मांगूवाल बैरियर के पास सड़क का कुछ हिस्सा खिसक गया था, जिसके कारण वहां बैरिकेडिंग की गई थी. बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे और संभवतः सड़क की खराब स्थिति के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और एम्बुलेंस गहरी खाई में जा गिरी.

मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि हमें सुबह साढ़े तीन से चार बजे के बीच इस घटना की जानकारी मिली. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. हम हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- उस IAS को मैं छोडूंगा नहीं… ‘टोटी चोरी के मामले पर क्यों भड़के सपा प्रमुख अखिलेश यादव?

परिजनों का कहना है कि मरीज को हार्ट अटैक के बाद बेहतर इलाज के लिए लुधियाना ले जाया जा रहा था. इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital