देश

Uttrakhand : दक्षिणपंथी समूहों की होने वाली महापंचायत पर ओवैसी ने की रोक लगाने की मांग, बोले- मुस्लिमों को दी जाए सुरक्षा

उत्तराखंड में लव जिहाद के विरोध में बवाल शुरू चल रहा है. दक्षिणपंथी समूहों ने इसी को लेकर एक महापंचायत बुलााई है. होने वाली महापंचायत पर रोक लगाने के लिए एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मांग की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए महापंचायत पर रोक और वहां रहने वाले मुस्लिमों को सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है. इसके अलावा जो लोग पलायन कर गए हैं, उन्हें दोबारा वापस लाया जाए. ये मांग ओवैसी ने ट्वीट के जरिए रखी है. दरअसल,  15 जून को दक्षिणपंथी समूहों के प्रस्तावित है. जिसमें तमाम हिंदू संगठन शामिल होंगे.

“दोषियों को जेल भेजना और शांति बहाल करना सरकार का काम”

ओवैसी ने भाजपा सरकार को याद दिलाया कि दोषियों को जेल भेजना और शांति बहाल करना उनका काम है. दक्षिणपंथी समूह उत्तरकाशी के पुरोला में 15 जून को जारी सांप्रदायिक तनाव के बीच महापंचायत आयोजित करने की योजना बना रहे हैं. उत्तरकाशी के पुरोला बाजार में मुस्लिम व्यापारियों को 15 जून तक दुकानें बंद करने और राज्य छोड़ने की धमकी देने वाले पोस्टर भी लगे हैं. तनाव और धमकियों के कारण मुसलमानों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं और कुछ परिवार जिले से पलायन कर गए हैं.

कथित तौर पर 14 साल की एक लड़की का अपहरण करने की कोशिश की

समस्या 26 मई को शुरू हुई जब दो लड़के- एक मुस्लिम और एक हिंदू ने कथित तौर पर 14 साल की एक लड़की का अपहरण करने की कोशिश की. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि यह ‘लव जिहाद’ का मामला है. हालांकि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, कुछ दक्षिणपंथी समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया और कई मुसलमानों की दुकानों और घरों पर हमला किया.

मुसलमानों की दुकानों और प्रतिष्ठानों पर हमला

29 मई को पुरोला में एक विरोध मार्च तब हिंसक हो गया जब कुछ लोगों ने मुसलमानों की दुकानों और प्रतिष्ठानों पर हमला किया. यमुना घाटी हिंदू जागृति संगठन के बैनर तले 3 जून को इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया गया था. विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

54 minutes ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

7 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

8 hours ago