खेल

IND vs PAK: 15 अक्टूबर को होगी सबसे बड़ी जंग, देखें भारत का विश्व कप 2023 के मैचों का शेड्यूल!

World Cup 2023 Schedule: ICC विश्व कप 2023 को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है. हर बार की तरह भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला पेचीदा बना हुआ है, और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय है. विश्व कप के कार्यक्रम को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है, भारत 9 अलग-अलग स्थानों पर अपने ग्रुप चरण के खेल खेलने के लिए तैयार है. हालांकि, बहुप्रतीक्षित IND vs PAK के लिए स्थल का चयन आगामी ICC बैठक में तय किया जाएगा. जैसा कि रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए चेन्नई संभावित मेजबान है.

भारत का विश्व कप 2023 के मैचों का शेड्यूल!

आगामी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस इवेंट के ड्राफ्ट शेड्यूल में ये बात सामने आई है. ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने ड्राफ्ट शेड्यूल को आईसीसी के साथ साझा किया है, जिसने अगले सप्ताह की शुरूआत में अंतिम शेड्यूल जारी होने से पहले इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले देशों को फीडबैक के लिए भेजा.

ये भी पढ़ें: IPL 2023 के बवाल के बाद गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘धोनी और कोहली से मेरे रिश्ते…’

बीसीसीआई द्वारा तैयार 2023 एकदिवसीय विश्व कप के प्रारंभिक मसौदा कार्यक्रम के अनुसार, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड 5 अक्टूबर को टूनार्मेंट-ओपनर में भिड़ेंगे, जबकि भारत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगा. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि लीग चरण के दौरान भारत को नौ स्थानों पर अपने लीग मैच खेलने हैं जबकि पाकिस्तान को पांच स्थानों पर खेलना है. हालांकि ड्राफ्ट शेड्यूल में सेमीफाइनल वेनू के बारे में विवरण नहीं दिया गया है, लेकिन उम्मीद है कि ये 15 और 16 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा.

ड्राफ्ट शेड्यूल में भारत का कार्यक्रम:

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई

भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली

भारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद

भारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे

भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला

भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ

भारत बनाम क्वालीफायर, 2 नवंबर, मुंबई

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता

भारत बनाम क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलुरु

–आईएएनएस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

5 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

6 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

6 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

6 hours ago