देश

Vande Bharat Express: बंगाल को आज मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक दौड़ेगी, जानें टाइमिंग और किराया

Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे की सबसे तेज ट्रेनों में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस आज यानी 30 दिसंबर से पश्चिम बंगाल में भी दौड़ेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल के हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे.

मात्र इतने घंटे में पहुंचा देगी हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी

भारतीय रेलवे की यह अत्याधुनिक ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी की दूरी को मात्र साढ़े सात घंटे में तय करेगी. अन्य ट्रेनों की अपेक्षा वंदे भारत एक्सप्रेस यह दूरी तीन घंटे पहले ही तय कर लेगी.

इस स्टेशनों पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच यह ट्रेन बरसोई, माल्डा और बोलपुर स्टेशनों पर रुकेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की सहुलियत के लिए सभी तरह की सुविधाएं हैं. उत्तरी बंगाल के लिए आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए यह ट्रेन किसी सौगात से कम नहीं.

क्या होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया?

ट्रेन के किराए के बारे में अभी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है. फिर भी माना जा रहा है कि शताब्दी ट्रेन से इसका किराया ज्यादा हो सकता है.

इसके अलावा भी प्रधानमंत्री मोदी करेंगे इनका उद्घाटन

वंदे भारत एक्सप्रेस  को हरी झंडी देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता मेट्रो की पर्पल लाइन के जोका-तारातला खंड, न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन (एनजेपी) के पुनर्विकास के अलावा कुछ अन्य परियोजनाओं का भी उद्धाटन करेंगे.

इसे भी पढ़ें: Heeraben: PM मोदी की मां हीरा बा के निधन पर दिग्गज नेताओं ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

कैसी होगी देश की सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस

बंगाल की इस पहली वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें दो चालक कक्ष और दो विशेष कोच भी शामिल हैं. इसके अलावा अन्य यात्री कोच रहेंगे. वंदे भारत एक्सप्रेस के सभी कोच में दो कतारों में सीटें होती है. एक कोच में सीटों की संख्या 78 हैं. कोच में बने टेबल्स को खास तरीके से डिजाइन किया गया है.

यह होगा ट्रेन का समय

बात करें ट्रेन के समय की तो रेलवे के अधिकारियों के अनुसार हावड़ा स्टेशन से यह सुबह छह बजे न्यू जलपाईगुड़ी के लिए रवाना होगी. वहीं इसके न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचने का समय दोपहर के 1.30 बजे बताया जा रहा है.

न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर यह ट्रेन लगभग एक घंटे तक रुकेगी. इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2.30 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से रवाना होगी और रात 10 बजे कोलकाता पहुंचेगी. बताया जा रहा है कि ट्रेन ईस्टर्न रेलवे के तहत सप्ताह में छह दिन चलेगी.

Rohit Rai

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

14 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

16 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

30 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

39 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

53 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

55 minutes ago