खेल

Football Legend Pele: नहीं रहे फुटबॉल के जादूगर पेले, कैंसर से जूझ रहे थे, बेटी ने शेयर की निधन की दु:खद खबर

Football Legend Pele Passes Away: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में 30 दिसंबर को निधन हो गया. ये दु:खद खबर उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर की. दुनिया के महान फुटबॉलरों में शुमार पेले पिछले कुछ समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे. लंबे समय से पेले कैंसर से जूझ रहे थे. वहीं, उनका इस समय ‘किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन’ से संबंधित इलाज चल रहा था. सितंबर 2021 में उनकी बड़ी आंत में बने ट्यूमर को ऑपरेशन कर हटाया गया था.

पेले ने अपनी मौजूदगी से फुटबॉल को बेहद खूबसूरत बना दिया. यह गेंद के साथ उनकी कलाबाजी ही थी, जिसके बाद वे कई नामों से जाने गए. ‘गैसोलिना’, ‘द ब्लैक पर्ल’ और ‘ओ री’ (द किंग) जैसे विभिन्न नामों से पुकारा जाने वाला उपनाम ‘पेले’ एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो के लिए उनसे हमेशा के लिए जुड़ गया. आखिर में पेले नाम के साथ उन्होंने दुनिया भर के खेलप्रेमियों के जेहन में हमेशा के लिए घर बना लिया.

कई अवॉर्ड्स से हुए सम्मानित

फुटबॉल की विश्व शासी निकाय फीफा द्वारा ‘महानतम’ का लेबल, 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा ‘एथलीट ऑफ द सेंचुरी’ का नाम दिया गया और टाइम मैगजीन की 20वीं सदी के 100 सबसे महत्वपूर्ण लोगों की सूची में शामिल पेले को 2000 में विश्व खिलाड़ी का वोट दिया गया था. वह इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल हिस्ट्री एंड स्टैटिस्टिक्स द्वारा सेंचुरी और फीफा प्लेयर ऑफ द सेंचुरी अवार्ड के दो संयुक्त विजेताओं में से एक थे. दुनिया भर में खेल के लाखों प्रशंसकों के लिए पेले पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने फुटबॉल जोगो बोनिटो को ‘सुंदर खेल’ बनाया.

ये भी पढ़ें: Rishabh Pant: ऋषभ पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग, क्रिकेटर को आई गंभीर चोट

तीन बार विश्व कप जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी

वह विश्व फुटबॉल के वास्तव में नंबर 10 खिलाड़ी थे, एक ऐसा नंबर जो अब लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे के साथ है. वह इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी और इतने अजेय थे कि कई डिफेंडरों के सामने उन्हें फाउल करना ही एकमात्र विकल्प था. बिजली सी फुर्ति, मैदान में मौजूदगी, गेम की अद्भुत समझ, जादुई ड्रिब्लिंग, विस्फोटक और शक्तिशाली शॉट… पेले एकमात्र ऐसे फुटबॉलर थे, जिन्होंने तीन बार – 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

8 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

10 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

12 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

14 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

47 minutes ago