देश

Vande Bharat Express: लखनऊ-गोरखपुर के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए रूट को लेकर रेलवे ने क्या कहा

Vande Bharat Express: देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही लखनऊ-गोरखपुर के बीच चलनी शुरू हो जाएगी. इसका ट्रायल शनिवार से शुरू कर दिया गया है. इसके साथ ही ट्रेन को चलाने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है. इस ट्रेन को लेकर यह भी संभावना जताई जा रही है कि यह भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या को भी जाएगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ-गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को 7 जुलाई को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं.

गोरखपुर के लिए यह पहली Vande Bharat Express

बता दें कि गोरखपुर के लिए यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी, जिसे 7 जुलाई को चलाया जाएगा. इस रूट पर शताब्दी भी अभी नहीं चलती है. वहीं, पूर्वांचल के लोगों में इस एक्सप्रेस को चलाने की तैयारी को लेकर खास उत्साह है. गोरखपुर से होते हुए बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण ट्रेनें चलती हैं,जिनमें बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं. वहीं, गोरखपुर और लखनऊ के बीच से होते हुए भी ये ट्रेनें गुजरती हैं, इनके अलावा गोरखधाम एक्सप्रेस व हमसफर एक्सप्रेस भी शामिल हैं. लोगों ने उम्मीद जताई है कि लखनऊ और गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने के बाद उन्हें यात्रा करने में काफी सहुलियत हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में BJP की महत्वपूर्ण बैठक, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाम का पार्टी कर सकती है ऐलान

ट्रायल और रूट को लेकर क्या बोले रेलवे के अधिकारी?

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे के एक अधिकारी ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि बस्ती रूट पर ट्रायल रन किया गया है लेकिन मंत्रालय की मानें तो उसने अभी अयोध्या रूट पर इस ट्रेन को चलाने की संभावना से इनकार किया है. ट्रायल रन के लिए चुने गए रूट को लेकर रेलवे अधिकारी ने बताया,”वंदे भारत एक्सप्रेस की एक खाली रेक शनिवार को लखनऊ पहुंची और बाद में गोरखपुर के लिए रवाना हो गई. ट्रेन ने लखनऊ से गोरखपुर के लिए बस्ती का रूट अपनाया है.” प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस महीने यानी जुलाई में तीन वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करने की तैयारी है. इनमें लखनऊ-गोरखपुर, चेन्नई-तिरुपति और जोधपुर-अहमदाबाद रूट की ट्रेन शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago