देश

UP News: यूपी में बंद होंगीं धर्मस्थल, स्कूलों और हाइवे के पास की शराब दुकानें- योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP News: शराब की दुकानों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला किया है. उन्होंने शराब की ऐसी दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं, जो धार्मिक स्थलों, हाइवे और स्कूल के पास हैं. उन्होंने कहा कि अवैध शराब बनाने और बेचने की गतिविधियों पर पूरी सख्ती की जाए. उन्होंने ये भी कहा है कि किसी भी जनपद में ऐसी गतिविधि होने पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाली शराब व मांस की दुकानों को भी बंद करने के निर्देश दिए थे. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही धार्मिक स्थलों और स्कूलों व हाइवे व बस्ती से 500 मीटर के क्षेत्र में आने वाली शराब की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए थे तो अब मुख्यमंत्री ने इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दे दिए हैं. इसी के साथ निर्देश न मानने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परफ्यूम बोतल बमों के साथ पकड़ा गया लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी यासिर

राजस्व संग्रह में हो रहा है इजाफा

वहीं मुख्यमंत्री ने राजस्व को लेकर राज्य में आर्थिक विकास की स्थिति पर कहा कि सरकार के लगातार प्रयासों से प्रदेश के राजस्व संग्रह में लगातार इजाफा हो रहा है. उन्होंने मीडिया को ये भी जानकारी दी कि, वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में अब तक 46 हजार करोड़ से अधिक राजस्व मिला है. उन्होंने ये भी बताया कि इसमें जीएसटी व वैट से 26 हजार करोड़, एक्साइज से 10 हजार करोड़, स्टाम्प एवं पंजीयन से 6 हजार करोड़ और परिवहन से 24 सौ करोड़ से अधिक मिला है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि ये जनता से मिला पैसा है, उसे जनता से हित और विकास के लिए ही खर्च किया जाएगा. इसी के साथ उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 1.50 लाख करोड़ के जीएसटी और वैट संग्रह का लक्ष्य भी दिया है.

रोकी जा रही है टैक्स चोरी

सीएम ने कहा कि टैक्स चोरी में प्रदेश में लगाम लगी है, लेकिन अभी भी कार्यशैली में व्यापक सुधार की जरूरत है. इसी के साथ सीएम ने फील्ड में योग्य, दक्ष और कुशल अधिकारियों की तैनाती करने के निर्देश भी दिए हैं. साथ ही स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कहा है और इसकी साप्ताहिक व मासिक समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं और वह स्वयं भी हर तीन महीने में इसकी समीक्षा करेंगे. साथ ही खनन को लेकर इसमें लगे वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने के भी निर्देश दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘तू छोले बेचने गया था…’, 3-0 से हार के बाद बाबर आजम पर भड़के वसीम अकरम, कप्तानी पर उठाए सवाल

Babar Azam Captaincy Controversy: वसीम अकरम ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए…

5 minutes ago

CSK ने चलते-चलते कर दिया सबसे बड़ा धमाका, धोनी-जहीर की जोड़ी देख कांपेंगी बाकी 9 टीमें?

CSK New Head Coach: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा बदलाव…

16 minutes ago

निजाम की जिद, रजाकारों का अत्याचार और भारत में विलय: पढ़ें हैदराबाद के एकीकरण की पूरी दास्तान

आजादी के समय हैदराबाद को भारत में मिलने से रोकने वाले रजाकार कौन थे? जानिए…

24 minutes ago

महज एक नेता नहीं, सादगी की मिसाल थे भोला पासवान शास्त्री; जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक है उनकी कहानी

बिहार की राजनीति का जिक्र आते ही अक्सर बड़े-बड़े काफिले और सत्ता का रुआब आंखों…

27 minutes ago

गिरफ्तार होते ही पहला सवाल क्या पूछना है? सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया वो मंत्र जिससे बच जाएगी जमानत

Supreme Court Arrest Rules: क्या पुलिस आपको बिना कुछ लिखे गिरफ्तार कर सकती है? सुप्रीम…

35 minutes ago

बप्पा की भक्ति या पर्यावरण से खिलवाड़? UK की नदी में विसर्जन का वीडियो देख भड़के लोग

Ganesh Visarjan In UK: ब्रिटेन से सामने आया गणेश विसर्जन का एक कथित वीडियो सोशल…

39 minutes ago