देश

Varanasi: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही हो संतान…22 जनवरी को लेकर गर्भवती महिलाओं में दिखा क्रेज, अस्पतालों में बुक कराया बेड

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है. इसको लेकर जहां एक ओर अयोध्या में जोरों पर तैयारी चल रही है. वहीं कई रामभक्त ऐसे भी हैं, जो चाहते हैं कि उनके घर जो संतान जन्म ले, वह 22 जनवरी को ही पैदा हो. इसको देखते हुए बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं के परिजनों ने पहले से ही अस्पतालों में बेड रिजर्व कर लिया है. इस सम्बंध में महिलाओं के परिजनों की मान्यता है कि, जिस दिन रामलला गर्भगृह में विराजमान हो रहे हैं, यह तिथि बहुत पवित्र व शुभ है. इसलिए वे भी इसी शुभ घड़ी में अपने घर पर नए मेहमान का स्वागत करना चाहते हैं.

बता दें कि 22 जनवरी के दिन दोपहर में 12:20 पर भगवान श्री राम लला अपने जन्मभूमि पर विराजेंगे. तो वहीं वाराणसी की जानी-मानी महिला चिकित्सक डॉ. शिप्राधर श्रीवास्तव ने एक निजी चैनल से बात करते हुए दावा किया कि, 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोगों में बहुत उत्साह दिखाई दे रहा है. वाराणसी के साथ ही गाजीपुर, जौनपुर सहित आस-पास के कई जिलों के दर्जनों ऐसे परिवार हैं, जिनकी बहू और बेटियां गर्भवती है और वह चिकित्सक परामर्श के साथ डिलीवरी डेट निकट होने के अनुसार 22 जनवरी को ही संतान प्राप्ति चाहते हैं. उनकी इच्छा है कि 22 जनवरी को उसी मुहूर्त में उनके घर पर बच्चे का जन्म हो, जिस समय रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कराई जाए. इस तिथि को देखते हुए करीब 12 से अधिक अस्पतालों के बेड को पहले से ही 22 जनवरी के लिए रिजर्व कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में दर्शन करने पहुंचेंगे ये फिल्मी सितारे, देखें कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

उचित समय पर कराएं डिलीवरी

हालांकि डॉ शिप्रा कहती हैं कि, ये मामला पूरी तरह से श्रद्धा और आस्था से जुड़ा हुआ है लेकिन, महिला चिकित्सक के रूप में मेरा मानना है की गर्भ में पल रहे बच्चे और मां के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखते हुए उचित समय पर ही डिलीवरी कराई जानी चाहिए.

बेटियों जन्म पर नहीं लिया है चार्ज

बता दें कि महिला चिकित्सक के रूप में डॉ शिप्राधर श्रीवास्तव वाराणसी में बीते दशकों से काम कर रही हैं और उन्होंने एक मिसाल कायम करते हुए जुलाई 2014 से लेकर 2024 तक अस्पताल में बेटियों के जन्म पर कोई भी डिलीवरी चार्ज नहीं लिया है. वह लगातार कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान चला रही हैं. उनका मानना है कि बेटे-बेटियों में कोई भी भेदभाव नहीं होना चाहिए, जबकि कुछ वर्ष पहले बेटी के जन्म के बाद ही लोग उसे बोझ समझने लगते थे और इसीलिए उन्होंने इस पहल के माध्यम से बेटियों को लक्ष्मी के रूप में स्वीकारने का संदेश दिया है और इसीलिए वह बेटियों के जन्म पर किसी तरह का डिलीवरी चार्ज नहीं लेती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

27 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

36 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

38 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago