मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: देश के लिए क्या था उनका योगदान?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर आए
Vibrant Gujarat Global Trade Show: गुजरात को विकास पथ पर आगे बढ़ाने में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो जैसे आयोजनों की भूमिका अहम रही है. वाइब्रेंट गुजरात के 10वें संस्करण का शुभारंभ होने वाला है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर आए हैं. यहां वह वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का निरीक्षण कर रहे हैं.
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि कल यानी कि 10 जनवरी को वाइब्रेंट गुजरात के 10वें संस्करण का शुभारंभ हो रहा है. हर्ष सांघवी ने गांधीनगर में कहा, “गुजरात में आज से 20 साल पहले वाइब्रेंट गुजरात लाया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से वाइब्रेंट गुजरात की शुरूआत हुई थी, इसके माध्यम से गुजरात के कोने-कोने तक विकास पहुंचा. नया निवेश और उद्योग आया जिससे गुजरात के लाखों युवाओं को रोजगार और नए अवसर मिले.”
यह भी पढ़िए: 37 हजार से ज्यादा महिलाओं ने एक जैसी वेशभूषा में रचाया महारास, देखिए यात्राधाम में कैसे बना वर्ल्ड रिकॉर्ड VIDEO
गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, “आज गुजरात के सभी नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद का स्वागत करने के लिए तैयार हैं…सभी तैयारी की गई हैं.”
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के बारे में राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का भी बयान आया है. राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अहमदाबाद में कहा, “हम वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में शामिल होने के लिए आए हैं. हम कोशिश करेंगे कि गुजरात के मॉडल को रेप्लिकेट करके राजस्थान में करें. हम राजस्थान को भी इंडस्ट्रियल स्टेट बनाने की कोशिश करेंगे.”
सुजुकी मोटर्स के अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी ने PM मोदी से मुलाकात पर कहा, “मैंने 4 प्रोजेक्ट की रिपोर्ट दी, उनका रिस्पॉन्स अच्छा रहा, मैं खुश हूं. गुजरात से हमारे अच्छे संबंध हैं. मैं यहां अधिक से अधिक निवेश करना चाहूंगा. जापान और भारत के बीच अच्छे संबंध बने रहेंगे.”
— भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…