फोटो-सोशल मीडिया
Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह (Sanjay Singh) बबलू ने दावा किया है कि उनको फोन कर किसी ने जान से मारने की धमकी दी है. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि, फोन करने वाले ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) की भी हत्या करने की धमकी दी है. इस पूरे मामले को लेकर वाराणसी के कबीर नगर, दुर्गाकुंड निवासी संजय सिंह बबलू की तहरीर के आधार पर भेलूपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की छानबीन में जुट गई है.
धमकी मिलने के सम्बंध में निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने पुलिस को जानकारी दी कि बीते 12 जनवरी की रात एक अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर दो बार कॉल आई. संजय सिंह ने आगे बताया कि अनजान नंबर होने के कारण उन्होंने पहले कॉल नहीं रिसीव की. इसके बाद 13 जनवरी को फिर से उसी नंबर से आने आया. उन्होने ये भी बताया कि फोन कई बार आया. संजय सिंह ने कहा कि, जब तीसरी बार फोन आया तो उन्होंने कॉल रिसीव कर पूछा कि क्या बात है. इस पर कॉल करने वाले ने कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उन्हें गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी.
ये भी पढ़ें- UP Politics: जन्मदिन से पहले मायावती ने INDIA गठबंधन के सामने रख दी ये शर्त! कांग्रेस-सपा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
संजय सिंह ने बताया कि वह इस फोन से इतना डर गए कि तुरंत फोन काट दिया था, लेकिन उस नम्बर से लगातार फोन आ रहा है. इससे उनका पूरा परिवार डर की वजह से सहमा हुआ है और सभी घर के अंदर दुबके हुए हैं. बहुत जरूरी काम होने पर ही कोई घर से बाहर निकल रहा है. तो दूसरी ओऱ संजय सिंह बबलू की तहरीर के आधार पर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच में जुट गई है. इस पूरे प्रकरण की जांच सब इंस्पेक्टर अनुराग कुमार मिश्र को सौंपी गई है. उन्होने बताया कि जांच की जा रही है. संजय सिंह द्वारा उपलब्ध कराए गए नम्बर की जांच-पड़ताल की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…