देश

मकर संक्रांति पर 90 अमेरिकी बनेंगे हिंदू, दुनिया में बज रहा सनातन का डंका

90 American Will became Hindu on Makar Sankranti: सनातन धर्म का जादू अब विदेशी नागरिकों पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। बड़ी संख्या में विदेशी सनातन संस्कृति को अपना रहे हैं। कई विदेशी नागरिक भारत की धार्मिक नगरियों जैसे हरिद्वार, बनारस, उज्जैन, नासिक आते हैं। इस बीच 90 अमेरिकी नागरिक सनातन धर्म से इतना प्रभावित हुए कि वे मकर संक्रांति पर सोमवार को निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी से सनातन परंपरा की दीक्षा लेंगे।

यह भी पढ़ेंः Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन इन कामों को करने से बचें, जानें स्नान और दान का शुभ मुहूर्त

जानकारी के अनुसार सभी 90 अमेरिकी नागरिक 10 जनवरी को ही हरिद्वार पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने पर सभी साधु संतों ने उनका भव्य स्वागत किया। सभी 90 अमेरिकी नागरिक स्वामी व्यासानंद महाराज के नेतृत्व में अमेरिका से उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचे हैं। हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर में सभी अमरीकी नागरिकों को सनातन धर्म और परंपरा की शिक्षा दी गई।

भारत का विदेशों में बज रहा डंका

10 जनवरी को भारत पहुंचे सभी विदेशी नागरिकों ने साधु संतों के साथ ध्यान और गंगा पूजन किया। महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि सनातन धर्म का डंका विदेशों में भी बज रहा है। बता दें कि पिछले कुछ समय में विदेशियों में भारतीय संस्कृति और सनातन को समझने की जिज्ञासा बढ़ी है।

देश विदेश से लाखों लोग हर वर्ष हरिद्वार पहुंचते हैं। पौराणिक मान्यता है कि मां गंगा में स्नान करने से मनुष्य सभी पाप कर्मों से मुक्त हो जाता है। ऐसे में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां स्नान करने आते हैं। वहीं कुछ लोग ध्यान, योग और साधना करने के लिए यहां आते हैं।

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर उद्घाटन से पहले सीएम योगी ने सफाई को लेकर हर गांव-मोहल्ले से की ये अपील, बोले राष्ट्रीय उत्सव पर…

Haridwar, America, Uttarakhand News, Sanatana dharma deeksha, Makar Sankranti, Acharya Mahamandaleshwar Kailashanand Giri, American citizen to become Hindu, Niranjani Akhara,सनातन धर्म, हरिद्वार, अमेरिका, सनातन धर्म की दीक्षा, मकर संक्रांति, आचार्य महामंडलेश्वर कैलशानंद गिरी, अमेरिकी नागरिक बनेंगे हिंदू, निरंजनी अखाड़ा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

11 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

50 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

1 hour ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

1 hour ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

1 hour ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

1 hour ago