फोटो क्रेडिट @kpmaurya1
Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण तेज गति से आगे बढ़ रहा है. तो इसी बीच मंदिर के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो चुका है. अब 7 दिन बात यानी 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर का उद्घाटन होगा और रामलला अपने जन्म स्थान पर विराजेंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश भर के प्रतिष्ठित लोगों को निमंत्रण भेजे जाने का सिलसिला जारी है. इसी बीच यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक को भी निमंत्रण मिल गया है, जिसकी खुशी उन्होंने जाहिर की और निमंत्रण पत्र के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है.
राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण मिलने को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने खुशी जाहिर की है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों का नाम लेते हुए कहा है कि “इनके माध्यम से 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण प्राप्त हुआ, एक रामभक्त के रूप में आज अपने आपको सौभाग्यशाली मान रहा हूँ. श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रारंभ से प्राण प्रतिष्ठा तक का हिस्सा बनूँगा, इसके लिए प्रभु श्रीराम जी और हनुमान जी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम करता हूँ.” इसी के साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने निमंत्रण पत्र के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की है. इसी तरह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी निमंत्रण को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि ‘प्रभु श्री राम मंदिर में होने वाली भव्य, ऐतिहासिक, गौरवशाली “प्राण प्रतिष्ठा” का निमंत्रण मिला, हृदय आनंदित है, रोम रोम प्रफुल्लित है, अपनी प्रसन्नता को शब्दों में परिभाषित करने में असमर्थ हूँ. इस ऐतिहासिक, गौरवमयी क्षण का साक्षी बनने का परम सौभाग्य देने के लिए आप सभी का हृदय की अनंत गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ.’
तो वहीं भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार को भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है. उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई थी. रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उन्हें भी आमंत्रित किया है. फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से अभी उन्होंने समारोह में जाना तय नहीं किया है. वह कहते हैं कि, तबीयत ठीक रही तो जाने का सुअवसर नहीं छोड़ेंगे. तो वहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी निमंत्रण भेज दिया गया है. इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी शेयर की है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…