देश

UP News: वाराणसी नगर निगम का फेसबुक पेज हैकर के चंगुल से हुआ मुक्त, आयुक्त ने गठित की जांच समिति, दिखने लगी थी एडल्ट पिक्चर

सौरभ अग्रवाल

UP News: वाराणसी नगर निगम (Varanasi Municipal Corporation) का फेसबुक पेज फिलहाल हैकर के चंगुल से मुक्त हो गया है. इस सम्बंध में नगर आयुक्त ने जांच समिति गठित कर दी है. बता दें कि हाल ही में फेसबुक पेज पर अचानक एडल्ट पिक्चर दिखने लगी थी. इस घटना के तीन घंटे बाद अधिकारियों की आंखें खुली थी, तब तक वाराणसी नगर निगम की भद्द पिट गई थी और अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए थे. इसके बाद आनन-फानन में अधिकारियों से पेज को मुक्त कराने के लिए पुलिस की मदद ली गई थी.

मालूम हो कि वाराणसी नगर निगम के आधिकारिक फेसबुक पेज के हैक होने की खबर 24 जून को सामने आई थी. इसके बाद लगातार इस पर कार्य किया जा रहा था और करीब 28 घंटे बाद हैकर्स के चंगुल से पेज को मुक्त करा लिया गया है. 24 जून को हैकर्स ने नगर निगम, वाराणसी के फेसबुक को हैक कर एडल्ट वीडियो पोस्ट कर दिए थे. इस सम्बंध में नगर आयुक्त शिपू गिरि ने नगर निगम के आईटी सेल को सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर से मुक्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी.

ये भी पढ़ें- UP News: वाराणसी नगर निगम के फेसबुक पर दिखने लगी एडल्ट पिक्चर, 3 घंटे बाद शहर को स्मार्ट बनाने वाले अफसरों की खुली नींद

नगर निगम टीम ने सिगरा थाना में एफआईआर कराया था. वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की साइबर टीम ने कार्रवाई कर वाराणसी नगर निगम के आधिकारिक फेसबुक पेज को रिकवर कर लिया है. वहीं साइबर सेल टीम अब हैकर्स के बारे में पता लगा रही है. इसकी कमान डीसीपी वरूणा अमित कुमार ने संभाल रखी है. नगर निगम, वाराणसी का फेसबुक हैक होने के सम्बन्ध में नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त राजीव राय की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी. नगर आयुक्त ने नगर निगम वाराणसी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म की सिक्योरिटी के लिए यूजर व पासवर्ड का आडिट कराने का निर्देश दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

1 minute ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

27 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

36 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

48 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

49 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago