Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

वाराणसी: पुलिस ने जाल बिछा कर स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश

Varanasi: Police busted sex racket by laying a trap, mobile and cash recovered along with potent drugs

सेक्ट रैकेट का पर्दाफाश

यूपी के वाराणसी शहर में एक कांप्लेक्स में मौजूद स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया. पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने देह व्यापार का बाजार चला रहे इन लोगों से पास शक्तिवर्धक दवाएं भी बरामद की हैं.

शनिवार के दिन वाराणसी पुलिस को जानकारी मिली की पांडेयपुर चौराहा स्थित एक कांप्लेक्स देह व्यापार का काम चल रहा है. इसके बाद सीपी सारनाथ अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने योजना बनाई और शनिवार देर रात कांप्लेक्स में दबिश डाली. पुलिस ने स्पा सेंटर का दरवाजा खुलवाया तो वहां मौजूद लोगों में हडकंप मच गया. इस दौरान पुलिस के हत्थे 4 महिलाओं सहित एक परुष लग गए, जबकि कांप्लेक्स का संचालक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.

शक्तिवर्धक दवाएं बरामद

पुलिस ने वारादात वाली जगह से पकड़ी गई महिलाओं के पास से शक्तिवर्धक दवाएं बरामद की है. इसके अलावा कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं समेत 7 मोबाइल और 11400 रुपये भी बरामद  किए गए हैं.  पुलिस के अनुसार गिरफ्तार   महिलाओं में एक आरा, एक बक्सर व एक सोनभद्र की है. जबकि दूसरी महिला वाराणसी के ही कबीरचौरा इलाके की रहने वाली है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital