देश

अक्षय की राम सेतु या अजय की थैंक गॉड, किस पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा ?

दीपावली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के दो बड़े सुपर स्टार अक्षय कुमार की राम सेतु और अजय देवगन की थैंक गॉड रिलीज हो रही है. दोनों में से कौन सी मूवी ओपनिंग डे 25 अक्टूबर को बाजी मारेगी. आखिर किस फिल्म पर बरसेगी मां लक्ष्मी  की सबसे ज्यादा कृपा. ये  सारे सवाल फिल्मी गलियारों में चल रहे  हैं, लेकिन बॉक्‍स ऑफिस पर दोनों ही फिल्‍मों की एडवांस बुकिंग बहुत अच्‍छी नहीं है.

राम सेतु’ रेस में निकलेगी आगे ?

बॉक्‍स ऑफिस से एडवांस बुकिंग के अभी तक जो आकड़े आए है उसके अनुसार अक्षय कुमार राम सेतु अजय देवगन और  स‍िद्धार्थ मल्होत्रा की थैंक गॉड पर 20 दिखाई पड़ रही है. पीवीआर सिनेमा ने रविवार तक राम सेतु के पहले दिन के शोज के लिए करीब 5000 टिकटों की एडवांस बुकिंग की है. जबकि Thank God के लिए यह आंकड़ा करीब 3200 टिकटों का है. लेकिन ओपनिंग डे की बुकिंग के आधार पर कुछ नहीं कहा जा सकता है. क्योंकि ऐसा कई बार देखा गया है कि कुछ फिल्में ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन करती हैं लेकिन ओवर ऑल कलेक्शन अच्छा नहीं रहता है और बहुत ज्यादा कमाल नहीं कर पाती हैं.

कोराना के 2 सालों बाद बड़े पर्दे पर अब फिल्में रिलीज होना शुरु हो चुकी हैं. दीपावली के फेस्टिवल पर फिल्मी फैंस अपने फैमली और दोस्तों के साथ इंज्वॉय करने के लिए थियेटर में मूवी देखने जाएंगें. मंगवलार को दर्शकों के पास बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स की 2 मूवी देखने का विकल्प होगा. लेकिन दोनों फिल्मों के रिलीज होने से पहले  ‘राम सेतु’ को मल्‍टीप्‍लेक्‍स ऑडियंस से बढ़‍िया रेस्‍पॉन्‍स मिल रहा है. जबकि ‘थैंक गॉड’ को लेकर सिंगल स्क्रीन पर बेहतर ट्रैक्शन दिख रहा है. अब देखना होगा कि ओपनिंग डे पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है और इस दीपावली पर अक्षय या अजय दोनों में किस पर मां लक्ष्मी की ज्यादा कृपा बरसती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

7 minutes ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

9 minutes ago

‘नेताओं की चमड़ी मोटी होती है’: अमिताभ सिन्हा की किताब में दिखी पीएम मोदी की कार्यशैली और मानवीय छवि

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…

18 minutes ago

हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

29 minutes ago

ITI डॉलीगंज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, बताया कैसे साकार होगा कौशल विकास

आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…

37 minutes ago

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

59 minutes ago