Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Meerut Saurabh Murder Case: मुस्कान के पेट में पल रहा बच्चा किसका ? सौरभ के भाई ने की जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में जेल में बंद उनकी पत्नी मुस्कान के गर्भवती होने की खबर से सौरभ के परिवार में हड़कंप मच गया है. हाल ही में मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिससे सौरभ के परिजन हैरान हैं.

UP News: मुस्कान जो कि अपने ही पति सौरभ के हत्या के इल्जाम में जेल में बंद है, मां बनने वाली है. बीते दिनों उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजीटिव आया था. मुस्कान की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर मृतक सौरभ के परिजन हैरान हैं. सौरभ के भाई बबलू ने इस पर बयान दिया है कि अगर बच्चा सौरभ का हुआ तो वो स्वीकार कर लेंगे.

डीएनए टेस्ट की मांग

बबलू ने कहा कि हम बच्चे को अपना लेंगे, लेकिन उससे पहले बच्चे का डीएनए टेस्ट काराया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके कि बच्चा किसका है, सौरभ का या मुस्कान के प्रेमी साहिल का या फिर किसी तीसरे का.

6 साल की है बेटी

आपको बता दें कि मुस्कान और सौरभ की 6 साल की बेटी है. सौरभ और मुस्कान के परिवार वीले उस पर अपना-अपना दावा जता रहे हैं. जहां सौरभ के परिवार वालों बच्ची की डिमांड की है वहीं मुस्कान के परिवार वाले बच्ची को देने से साफ इनकार कर रहे हैं.

जेल में मेडिकल परीक्षण

पति सौरभ की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान का हाल ही में मेडिकल परीक्षण किया गया, जिसमें उसकी गर्भावस्था की पुष्टि हुई. जेल प्रशासन ने मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को पत्र लिखकर महिला डॉक्टरों की टीम भेजने का अनुरोध किया था, जिसके बाद जिला अस्पताल से महिला डॉक्टरों की टीम जेल पहुंची और मुस्कान का परीक्षण किया. CMO अशोक कटारिया ने भी मुस्कान की गर्भावस्था की पुष्टि की है.

ये भी पढ़े फतेहपुर में ट्रिपल मर्डर, किसान नेता और उनके परिवार के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या

-भारत एक्स्प्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital