देश

Varanasi: “पांडे जी का बेटा हूं…”, बीएचयू के स्थापना दिवस पर छात्रों ने लगाए अश्लील गानों पर ठुमके, वीडियो वायरल

Varanasi: सर्व विद्या की राजधानी काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के स्थापना दिवस के जश्न में डूबे छात्र- छात्राओं ने डीजे की तेज धुन पर भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके लगाए. “पांडे जी का बेटा हूं…” से लेकर तमाम भोजपुरी गाने बजाकर छात्र- छात्राओं ने जमकर ठुमके लगाए. इस दौरान अश्लील डांस और गानों का दौर घंटों जारी रहा. तो वहीं सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम का वीडियो वायरल होते ही विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कम्प मच गया और बदनामी के डर से प्रशासन ने आनन-फानन में जांच बैठा दी. खबर सामने आ रही है कि विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर शिव प्रकाश सिंह ने संज्ञान लेते हुए विभागाध्यक्ष से जवाब मांगा है और विश्वविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं.

आधे घंटे तक कैंपस में गूंजता रहा भोजपुरी गाना, बेखबर रहा प्राक्टोरियल बोर्ड

बता दें कि बसंत पंचमी यानी 14 फरवरी को बीएचयू में 108 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. पहले तो यहां सरस्वती पूजा हुई और कई झांकियां निकाली गई लेकिन इसके बाद कैंपस में भोजपुरी अश्लील गानों पर छात्र-छात्राओं ने जमकर ठुमके लगाए और विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को धूमिल कर दिया. हालांकि इस दौरान “भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा…” जैसे गाने भी बजाए गए. हैरत की बात ये है कि विश्वविद्यालय के कॉमर्स फैकल्टी के पास डीजे पर भोजपुरी अश्लील गानों पर छात्र- छात्राओं ने करीब आधे घंटे से अधिक समय तक ठुमके लगाए लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी. तो दूसरी ओर कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कम्प मच गया और आनन-फानन में जांच बैठा दी गई.

ये भी पढ़ें-Varanasi: काशी में बाबा विश्वनाथ के विवाह की शुरू हुई तैयारी, आज शाम को होगा तिलकोत्सव, जानें उत्सव में क्या है खास

सोशल मीडिया पर फूटा बीएचयू के पूर्व छात्रों का गुस्सा

महामना की बगिया में अश्लील गाने पर डांस का वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली की आलोचना शुरू हो गई है. बीएचयू के पूर्व छात्रों ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर विरोध जताया है और विश्वविद्यालय प्रशासन से महामना की प्रतिष्ठा को बचाने और विश्वविद्यालय परिसर में आए दिन हो रही घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है.

इनपुट- सौरभ अग्रवाल

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

32 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago