नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को कर्नाटक से गिरफ्त में लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद शख्स को पटना ले जाया गया. जहां उससे आगे की पूछताछ की जा रही है. जानकारी रहे कि नीतीश कुमार के फिर से एनडीए गठबंधन में शामिल होने के बाद ही आरोपी ने 30 जनवरी को बिहार के डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) आरएस भट्टी को एक व्हाट्सएप मैसेज और ऑडियो क्लिप भेजा था.
ऑडियो क्लिप में कहा गया था कि सीएम नीतीश कुमार को बीजेपी से अलग नहीं होने पर दूसरे विधायकों के साथ बम से उड़ा दिया जाएगा. जिसके बाद राज्य के इकॉनोमिक ऑफेंस यूनिट ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया था.
बता दें कि डीजीपी (बिहार) को मैसेज भेजकर आरोपी शख्स ने कहा था- ‘मुख्यमंत्री को कहिए कि बीजेपी से हट जाए, नहीं तो बम से उड़ा देंगे और उसके विधायकों को भी मारेंगे. जैसा पहले यूपी में हुआ था.’
बताते चलें कि बिहार डीजीपी आरएस भट्टी को जिस मोबाइल नंबर से संदेश भेजा गया था, उसकी जांच करने के बाद पता चला कि लोकेशन कर्नाटक के देवगिरी जिले का है. पुलिस इस लोकेशन को ट्रैक कर वहां पहुंची. धमकी देने वाले युवक का नाम सोनू है. इस शख्स को बिहार के ईओयू ने कर्नाटक पुलिस की मदद से देवगिरी से पकड़ा गया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी यहां बीएनएम हाईटेक एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल में बोरे की सिलाई का काम करता है.
यह भी पढ़ें: उगराहां गुट का पंजाब में रेल रोको आंदोलन, केंद्र सरकार करेगी बातचीत, जानिए अपडेट
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…