फोटो क्रेडिट @VasundharaBJP
Vasundhara Raje Scindia: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अंदर बहुत कुछ ठीक नहीं चल रहा है. हालांकि ये ठीक न चलने की स्थिति उसी वक्त उत्पन्न हो गई थी जब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पिछले साल राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भजन लाल शर्मा को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया था और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सहित कई दिग्गजों को हासिए पर रख दिया था.
उस वक्त ये बात तेजी से वायरल हुई थी कि शर्मा को सीएम बनाए जाने का फैसला राजे को पसंद नहीं आएगा लेकिन तब उनकी ओर से किसी तरह का बयान इस पूरे मामले को लेकर सामने नहीं आया था, लेकिन करीब साल भर बाद, अब वसुंधरा राजे सिंधिया ने एक ऐसी टिप्पणी की है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसको लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं और ये टिप्पणी किस पर की गई है, इस पर भी चर्चा कर रहे हैं.
मालूम हो कि मंगलवार को भाजपा के दिग्गज नेता और सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर अपने गृह राज्य राजस्थान के दौरे पर जयपुर पहुंचे थे. इस मौके पर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया था. राजस्थान की भाजपा इकाई ने कार्यक्रम आयोजित किया था. इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ ही उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राजेंद्र राठौड़ समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे थे.
ये भी पढ़ें-PM Modi Brunei Visit: आखिर क्या है ब्रुनेई की इस मस्जिद की खासियत, जिसे देखने के लिए पहुंचे पीएम मोदी?
इस मौके पर वसुंधरा राजे सिंधिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘ओम माथुर चाहे कितनी ही बुलंदियों पर पहुंच गए, लेकिन इनके पैर सदा जमीन पर रहते हैं. इसीलिए इनके चाहने वाले भी असंख्य हैं. वरना कई लोगों को पीतल की लौंग क्या मिल जाती है, वे खुद को सर्राफ समझ बैठते हैं.’ उनकी इस टिप्पणी के बाद से ही राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा का विषय बन गया है और लोग इस बात पर कयास लगा रहे हैं कि आखिर ये टिप्पणी की किस पर गई है. इसको लेकर कुछ लोगों का कहना है कि वसुंधरा राजे ने भजनलाल शर्मा को लेकर ये टिप्पणी की है. दरअसल माना जा रहा है कि जबसे वह सीएम बने हैं तभी से राजे उनसे नाराज हैं. तो वहीं कुछ राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राजे ने ये हमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पर बोला है. दरअसल राठौड़ ने हाल ही में राजे की प्रशंसा करते हुए पार्टी समारोह में उनकी अनुपस्थिति पर ये तक कह दिया था कि “जब वह दिल्ली आईं, तो मैं खुद देख रहा था. बड़ी अजीब सी और कमजोर सी लग रहीं थी.’ फिलहाल राजनीतिक गलियारों में वायरल ये चर्चा मात्र अनुमान भर है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…