दतिया में मां पीताम्बरा के दरबार पहुंचीं वसुंधरा राजे
राजस्थान विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. तारीखों के ऐलान के साथ ही तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. विधानसभा के इस चुनावी दंगल में बड़े-बड़े पहलवान अपने विरोधियों को पटखनी देने के लिए दांव-पेंच भिड़ा रहे हैं. कुछ नेता भगवान के दर पर माथा टेककर जीत का आशीर्वाद लेने में जुटे हैं. इसी कड़ी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने मध्य प्रदेश के दतिया में स्थित मां पीताम्बरा शक्ति पीठ में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचीं.
जहां उन्होंने मां बागलामुखी के दर्शन किए. वसुंधरा राजे हर साल सत्ता की देवी कही जाने वाली मां पीताम्बरा देवी के दर्शन के लिए दतिया जाती रही हैं. वसुंधरा राजे पीताम्बरा शक्ति पीठ की अध्यक्ष भी हैं. कहा जाता है कि वसुंधरा राजे पर जब भी कोई संकट आता है तो वे मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचती हैं.
वसुंधरा राजे दुर्गा नवमी पर पीठ पर आयोजित होने वाली हवन पूर्णाहुति में भी शामिल हुईं. इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री माया सिंह और ध्यानेंद्र सिंह भी मौजूद रहे. वसंधरा राजे यू तो हर नवरात्र में मां पीताम्बरा पीठ पहुंचती हैं, लेकिन इस बार चुनाव के बीच उनका वहां पर जाना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
वसुंधरा राजे पिछले दो दशक से राजस्थान की सियासत का मुख्य चेहरा बनी रही हैं, लेकिन इस चुनाव में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद भी अभी तक बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने ये तय नहीं किया है कि वसुंधरा को क्या जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. बीजेपी ने अब तक 124 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है.
यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: PM मोदी के कार्यक्रम में क्यों नहीं गए CM गहलोत? खुद बताई वजह; कहा- ‘हमारी नकल कर रहे..’
दो दिन पहले बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. जिसमें वसुंधरा राजे को झालरापाटन से चुनावी मैदान में उतारा गया है. टिकट की घोषणा होने के बाद वसुंधरा राजे दिल्ली से सीधे दतिया पहुंचीं. जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…