आस्था

आज विजयादशमी पर जानें किस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से होगी मां लक्ष्मी की कृपा, इन मुहूर्त में भूलकर भी न करें कोई काम

Dussehra 2023: देशभर में आज विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है. प्रतिवर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है. बुराई पर अच्छाई के प्रतीक इस त्योहार पर घर परिवार की मंगलकामना के लिए मां लक्ष्मी, भगवान श्रीराम और अन्य देवी देवताओं की पूजा की जाती है. हर साल दशहरे के अवसर पर रामलीलाओं में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का भी दहन किया जाता है. दशहरा के दिन किसी भी तरह के नए कामों को करना शुभ माना जाता है. ऐसे में आज के दिन के शुभ मुहूर्त को जानना भी जरूरी है. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, दशहरा के दिन इस बार रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं. ऐसे में आज के दिन की महत्ता काफी बढ़ जाती है.

विजयादशमी के दिन शुभ मुहूर्त

अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 23 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 44 मिनट से हो चुकी है. वहीं इसका समापन 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार 24 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया पड़ रहा है.

दशहरा पर बनेंगे ये शुभ योग

आज विजयादशमी के दिन विजय मुहूर्त की शुरुआत दोपहर में 1 बजकर 58 मिनट से हो जाएगी जोकि दोपहर के ही 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगी. वहीं अत्यंत शुभ माने जाने वाले रवि योग की शुरुआत भी सुबह 6 बजकर 27 मिनट से लेकर दोपहर के 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगी. वहीं आज के दिन पूजा पाठ की दृष्टि से शुभ माने जाने वाला अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा.

इसे भी पढ़ें: Today Horoscope, 24 October 2023: आज दशहरा के दिन इन राशि वालों का खुल सकता है भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल

आज के दिन के अशुभ मुहूर्त

आज विजयादशमी के दिन अशुभ माने जाने वाला राहुकाल जहां दोपहर के 3 बजे से लेकर दोपहर के ही 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा वहीं. गुलिक काल दोपहर के 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. यमगंड दोपहर के 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा. वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार दुर्मुहूर्त काल दिन के 8 बजकर 42 मिनट से लेकर दिन के ही 9 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. वहीं रात में यह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगा.

Rohit Rai

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

18 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

27 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

59 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago