Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rajasthan Election: PM मोदी के कार्यक्रम में क्यों नहीं गए CM गहलोत? खुद बताई वजह; कहा- ‘हमारी नकल कर रहे..’

Rajasthan : राजस्थान में चुनावों के चलते सत्‍तारूढ़ पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं. देश में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को जीतने के लिए खूब आरोप-प्रत्‍यारोप और बयानबाजी हो रही है. जानिए गहलोत ने क्‍या कहा

ashok gehlot

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (फोटो फाइल)

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के लिए अगले महीने वोटिंग होगी, ऐसे में कांग्रेस-भाजपा समेत कई सियासी पार्टियां यहां जोर-शोर से अपने प्रचार-अभियान में जुटी हैं. भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तो कांग्रेस की ओर से यहां अशोक गहलोत सबसे बड़ा चेहरा हैं. प्रधानमंत्री मोदी अब तक कई बार राजस्‍थान आ चुके हैं और उनके साथ कुछ कार्यक्रमों में तो अशोक गहलोत को भी मौजूद रहना पड़ा. हालांकि, इस बार गहलोत मोदी के स्‍वागत के लिए नहीं गए. सवाल उठने पर अब अशोक गहलोत ने इस बारे में खुद ही खुलासा किया है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोधपुर वाले कार्यक्रम में शामिल न होने के सवाल पर कहा, “मैं देश के प्रधानमंत्री का सम्मान करता हूं, लेकिन वह जब जोधपुर आए थे तो उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नहीं आए. मैं कहूंगा कि उनके राजस्थान में कई कार्यक्रम होते हैं. औपचारिकता के लिए लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए जाना होता है. कई बार हमें समय नहीं मिलता, इसलिए हम नहीं जा पाते हैं.”

पीएम नरेंद्र मोदी हमारी नकल कर रहे हैं- सीएम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपनी नकल करने का आरोप भी लगाया. गहलोत ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारी नकल कर रहे हैं. हमने काम की गारंटी दी थी कर्नाटक में. वैसी ही गारंटी वो राजस्थान में भी देने जा रहे हैं.” वहीं, भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लेते हुए गहलोत बोले, “भाजपा डरी हुई है. इसलिए तो सांसदों को विधानसभा के चुनावी मैदान में उतार दिया. उनके पास कार्यकर्ता नहीं थे..वहां आए रोज झगड़े हो रहे हैं.”

यह भी पढ़िए: Rajasthan Election: कुर्सी की जंग में फिर कांग्रेस में शुरू हुआ टकराव? अशोक गहलोत के बयान पर पायलट का पलटवार

‘डरपोक हैं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत’

गहलोत ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर बोलते हुए कहा, “गजेंद्र शेखावत डरे हुए हैं. मैं पूछता हैं कि यदि वो आरोपी नहीं हैं तो उनको जमानत लेने के लिए कोर्ट जाने की क्या जरूरत है? अरे..वह तो इतने डरपोक हैं कि एसओजी के चालान को रोकने के लिए कोर्ट पहुंचे हैं.”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital