देश

वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह बने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट

वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने 25 मई को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया है. बता दें कि उनकी नियुक्ति वाइस एडमिरल अजय कोचर के स्‍थान पर की गई है. एक तोपखाने और मिसाइल विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने भारतीय नौसेना के जहाज रंजीत और प्रहार पर काम किया है. उन्हें तीन स्वदेशी युद्धपोतों के कमीशनिंग क्रू का हिस्सा होने का भी गौरव प्राप्त है. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (खड़गवासला) के पूर्व छात्र रहे गुरचरण सिंह को 1 जुलाई 1990 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था. उन्होंने समुद्र और तट दोनों पर कई पदों पर कार्य किया है.

अब तक यहां कर चुके हैं काम

गुरचरण सिंह आइएनएस ब्रह्मपुत्र (गनरी) ऑफिसर के रूप में आइएनएस शिवालिक पर कार्यकारी अधिकारी के रूप में और आइएनएस कोच्चि पर कमांडिंग ऑफिसर के रूप में रह चुके हैं. उन्होंने आइएनएस विद्युत और आइएनएस खुखरी की कमान भी संभाली है. वे आइएनएस द्रोणाचार्य (गनरी स्कूल) में प्रशिक्षक और गोवा के नेवल वॉर कॉलेज के डिप्टी कमांडेंट रह चुके हैं. उनके स्टाफ कार्यकाल में कार्मिक निदेशालय/ एनएचक्यू कार्मिक के सहायक प्रमुख, नौसेना खुफिया निदेशालय/ एनएचक्यूऔर भारतीय नौसेना वर्क-अप टीम में नियुक्तियां शामिल हैं.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक. 29 नवंबर 2022 को उन्होंने पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला. इस कार्यकाल के दौरान, बेड़े ने ‘ऑर्डनेंस ऑन टारगेट’ मिशन पर मारक केन्द्रीयता के साथ परिचालन तैयारियों के उच्चतम उत्साह को बनाए रखा. 15 जनवरी 2024 को वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नत होने पर, फ्लैग ऑफिसर को नियंत्रक कार्मिक सेवा के रूप में नियुक्त किया गया, जिसमें कर्मियों और नौसेना समुदाय की कार्य स्थिति में सुधार के लिए विभिन्न पहल की गईं.

मिले हैं ये सम्मान

उन्हें अपने बैच में ‘प्रारंभिक प्रशिक्षण के दौरान समग्र योग्यता क्रम में प्रथम स्थान’ प्राप्त करने के लिए एडमिरल कटारी ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. उनकी कमान के तहत, आइएनएस खुखरी को दिसंबर 2011 में समग्र परिचालन प्रभावशीलता और एंटी-पायरेसी ऑपरेशन के सफल संचालन के लिए चीफ ऑफ नेवल स्टाफ ‘यूनिट प्रशस्ति पत्र’ से सम्मानित किया गया था. उन्हें एफओसी-इन-सी कमेंडेशन (2002), नौसेना पदक (2020) और अति विशिष्ट सेवा पदक (2024) से भी सम्मानित किया गया है.

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और CMD उपेंद्र राय ने किया मतदान, दिए चुनाव से जुड़े इन खास सवालों के जवाब

शैक्षणिक योग्यता

गुरचरण सिंह की शैक्षणिक योग्यताओं में एमएससी और एमफिल (रक्षा और सामरिक अध्ययन) शामिल हैं. डीएसएससी वेलिंगटन में स्टाफ कोर्स, नेवल वॉर कॉलेज में उच्च कमान और भारत में एनडीसी पाठ्यक्रमों के अलावा, उन्होंने नेशनल इंटेलिजेंस यूनिवर्सिटी (एनआईयू), वाशिंगटन में समुद्री खुफिया पाठ्यक्रम और स्टॉकहोम, स्वीडन में संयुक्त राष्ट्र स्टाफ ऑफिसर्स कोर्स (यूएनएसओसी) में भाग लिया है.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

5 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

7 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

24 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

36 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago