माइकल हसी (फोटो- IANS)
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के बाद अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर माइकल हसी ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कोच पद संभालने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि वह जीवन के इस चरण में इस पर विचार करने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं. बीते 13 मई को बीसीसीआई ने शीर्ष पद के लिए राहुल द्रविड़ के उत्तराधिकारी पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे जिसकी समय सीमा 27 मई थी.
अगला भारतीय कोच एक जुलाई 2024 से 31 दिसंबर 2027 तक नियुक्त किया जाएगा. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इन दावों से इनकार किया है कि ऑस्ट्रेलियाई कोचों से शीर्ष पद के लिए संपर्क किया गया था. हसी ने आईपीएल 2024 में हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ सहायक कोच का कार्यकाल समाप्त किया था. वह द हंड्रेड में वेल्श फायर के भी कोच हैं और ऑस्ट्रेलिया के घरेलू समर में फॉक्स क्रिकेट में भी कमेंटेटर हैं.
‘द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ ने हसी के हवाले से कहा,”भारत दुनिया में किसी अन्य देश से ज्यादा क्रिकेट खेलता है. वे एक के बाद एक दौरा करते रहते हैं. यह आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहता है. आईपीएल आठ से दस सप्ताह रहता है जबकि शेष वर्ष आपको टीम के साथ रहना पड़ता है.” हसी ने कहा, ”मैं अपने जीवन के इस चरण में ऐसे पद के लिए इच्छुक नहीं हूं. मैं एक सहायक या प्रमुख कोच की भूमिका से खुश हूं और थोड़ा बहुत मीडिया वर्क भी करता हूं. मैं कुछ समय घर में गुजार लेता हूं. आप हमेशा घर पर ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं. मेरा काफी व्यस्त कार्यक्रम है.”
स्टीफन फ्लेमिंग का नाम भारतीय कोच पद के लिए उछाले जाने के बारे में पूछने पर हसी ने कहा, ”इससे पता चलता है कि विश्व स्तर पर उनका कितना सम्मान किया जाता है लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह इस विचार को पसंद करेंगे.” राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल अभियान क्वालीफायर दो में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 36 रन की हार के साथ समाप्त हो जाने के बाद उनके क्रिकेट निदेशक और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने भी खुद को भारतीय कोच पद की होड़ से बाहर कर लिया है.
ये भी पढ़ें- राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी की संगकारा ने की तारीफ, कहा- पूरे टूर्नामेंट में किया दमदार प्रदर्शन
-भारत एक्सप्रेस
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…