देश

Surajkund Mela 2023: आज से सूरजकुंड मेले की शुरुआत, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया उद्घाटन

Surajkund Mela 2023: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को 36वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला-2023 का उद्घाटन किया. यह मेला आगामी 19 फरवरी को सम्पन्न होगा. इस मौके पर उप राष्ट्रपति धनखड़ के साथ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, मुख्य सचिव संजीव कौशल भी मौजूद थे जिन्होंने गोल्फ कार्ट में सवार होकर मेला परिसर का अवलोकन किया.

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सूचना, लोकसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन किया. उन्होंने बांस से बनाए गए पूर्वोत्तर पवेलियन में प्रदर्शित हस्तशिल्प उत्पादों का भी अवलोकन किया. उपराष्ट्रपति ने किर्गिस्तान और श्रीलंका द्वारा लगाए गए स्टॉल में प्रदर्शित उत्पादों को भी देखा. वह मोदी आर्काइव में प्रदर्शित डिजिटल प्रदर्शनी देखने भी गए.

ये भी पढ़ें: रामदेव अब व्यापार कर रहे हैं- योगगुरु के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, मायावती पर भी साधा जमकर निशाना

भारत ने विस्तारवाद में कभी विश्वास नहीं किया- उपराष्ट्रपति

उन्होंने मेला परिसर में विरासत हरियाणा सांस्कृतिक प्रदर्शनी ‘म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान’ में पहुंचकर प्रदेश की प्राचीन संस्कृति का अवलोकन किया. स्टॉल पर उपराष्ट्रपति और प्रदेश के मुख्यमंत्री को यहां पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर खट्टर ने धनखड़ को विरासत हरियाणा का स्मृति चिन्ह भेंट किया. मेले के उद्घाटन के मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, “हजारों साल के इतिहास में भारत ने विस्तारवाद में कभी विश्वास नहीं किया. भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती वैश्विक अर्थव्यवस्था है. हमारे उदय में शिल्पकारों का अहम योगदान है.”

ये भी पढ़ें: अब मुस्लिम देशों के प्रतिनिधियों से मिले इंद्रेश कुमार…हिंसा, कट्टरता पर वार… विश्वशांति और विकास पर जोर

वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “पूरे देश की कला और संस्कृति को संजोए हुए हमारे अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की छाप दुनियाभर के देशों में है, ये बहुत आनंद का विषय है. यह मेला वसुधैव कुटुंबकम् की विचारधारा की अद्भुत प्रदर्शनी है.” उन्होंने कहा, “OneEarth One Family One Future के साथ बढ़ रहे भारत समेत विश्व की लोक कलाओं, विरासत व विविधता को इस मेले में आप सभी एक मंच पर देख सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

2 hours ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

2 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

3 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

4 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

4 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

5 hours ago