देश

रामदेव अब व्यापार कर रहे हैं- योगगुरु के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, मायावती पर भी साधा जमकर निशाना

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगगुरु बाबा रामदेव के एक बयान को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा कि योगगुरु के रूप में उनका सम्मान है लेकिन उनका बयान संविधान विरोधी है. बाबा रामदेव ने इस्लाम और ईसाई धर्म को लेकर बयान दिया था, जिसपर सियासत गरमाई हुई है.

रामदेव के बयान पर मचा बवाल

बाड़मेर में संतों की एक सभा में रामदेव ने कहा था कि दोनों धर्म इस्लाम व ईसाई पर धर्मांतरण का जुनून सवार था, जबकि हिंदू धर्म अपने अनुयायियों को अच्छा जीवन जीना सिखाता है. रामदेव ने कहा,”अब कोई मुसलमान से पूछे कि आपका धर्म क्या कहता है. वह कहेगा कि बस पांच बार नमाज पढ़ो फिर जो मन में आए वह करो. चाहे हिंदुओं की लड़कियों को उठाकर लाओ… चाहे जो भी पाप करना है करो …वो इस्लाम का मतलब नमाज समझते हैं.” रामदेव के इसी बयान को लेकर अखिलेश यादव ने उन पर निशाना साधा और कहा कि वे (रामदेव) अब व्यापार कर रहे हैं.

वहीं सपा अध्यक्ष ने विधान परिषद चुनावों में भाजपा की जीत पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा बेईमानी कर ले और बेईमानी के लिए एक दूसरे को बधाई दे. इस दौरान अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा जिस बात का जवाब नहीं देना चाहती उसके लिए कभी-कभी दूसरे दलों को आगे कर देती है.

हरदोई के हरपालपुर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे सपा प्रमुख ने पत्रकारों से बातचीत में विधान परिषद चुनावों में भाजपा की जीत पर कहा कि बीजेपी बेईमानी कर ले और बेईमानी के लिए एक दूसरे को बधाई दे, यह कोई पहला चुनाव उत्तर प्रदेश नहीं देख रहा है, इससे पहले भी आपने चुनाव देखे हैं.

ये भी पढ़ें: Akhilesh Yadav के काफिले के साथ बड़ा हादसा, आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सपा मुखिया

उन्होंने पूर्व में हुए जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में भाजपा पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव जो हुए हैं, जो परिणाम आया है उसमें कुछ नहीं कहना है, भाजपा की सरकार है उसका काम करने का यही तरीका है. अखिलेश यादव ने कहा कि जो मतदान अपनी इच्छा से करना चाहेगा वह भी मत नहीं डाल पाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

विजयादशमी पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, भगवान श्रीराम के आदर्शों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई…

11 minutes ago

दास्तां वही, कहानी नई: कर्नाटक में एक और ‘सोनम-मुस्कान’, प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों…

11 minutes ago

US ने सीधे ठोक दिया ईरान का नेवी बेस! अरब सागर तक पहुंची जंग की आग, दुनियां पर मंडराया खतरा?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के कोनार्क नौसैनिक अड्डे…

19 minutes ago

मास्टरमाइंड का विदेशी कनेक्शन और कोटा रेलवे स्टेशन का ड्रामा: जानिए टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की इनसाइड स्टोरी

Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीनों शूटर…

20 minutes ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA से भारतीय कारोबारियों के लिए खुले नए दरवाजे; जानिए विदेशी फलों और मानुका शहद का क्या होगा नया रेट

India-New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है. जानिए न्यूजीलैंड के सेब…

53 minutes ago

तारीख के बजाय दशहरे पर क्यों मनाता है RSS अपना स्थापना दिवस? जानिए खास वजह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन हुई थी. संघ…

1 hour ago