देश

अरविंद केजरीवाल के शीशमहल का Video आया सामने, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश, BJP बोली- 7 स्टार रिसॉर्ट जैसा है घर

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी ने उनके आवास को लेकर एक बार फिर से हमला बोला है. दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आवास का एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है, जिसको लेकर उन्होंने लिखा है कि पूर्व सीएम ने अपने आवास का निर्माण 7 स्टार रिसॉर्ट जैसा करवाया है.

“केजरीवाल ने 7-Star Resort का निर्माण करवाया”

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा है कि “खुद को आम आदमी कहने वाले अरविंद केजरीवाल की अय्याशी के शीशमहल की सच्चाई हम बताते आए हैं , आज आपको दिखायेंगे भी! जनता के पैसे खाकर अपने लिए 7-Star Resort का निर्माण करवाया है.शानदार जिम, मार्बल ग्रेनाइट, लाइटिंग आदि में करोड़ों खर्च किए. बच्चों की कसम खाकर सरकारी घर, गाड़ी, सुरक्षा ना लेने का झूठा वादा करने वाले कैसे दिल्ली के टैक्स पेयर्स की कमाई लूट रहें है. इतने पैसों में दिल्ली का आम आदमी, डीडीए के 34 ईडब्ल्यूएस फ्लैट या 15 एलआईजी फ्लैट या 150 सीएनजी ऑटो या 326 ई-रिक्शा खरीद सकता है!”

वहीं दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने भी एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि “भ्रष्टाचार, अय्याशी, अहंकार, बेशर्मी और लूट. ये केजरीवाल के पाप के शीशमहल का Exclusive वीडियो है.”

सचदेवा ने पत्रकारों से कहा, “आज जो एक्लूसिव वीडियो शेयर किया गया है, वो उनके बाथरूम का है. उसमे उन सब चीजों का प्रयोग हुआ है, जो 7-स्टार रिजॉर्ट में होता है. अरविंद केजरीवाल कहते थे कि घर, बंगला, सुरक्षा और गाड़ी नहीं लूंगा कहते थे. लेकिन उनकी काली कमाई का सच वीडियो में दिख रहा है. अब समझ में आता है कि वो क्यों वो देश के अकेले सीएम हैं, जो अपना घर जनता को दिखाने से डरते थे.”

यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP के ‘मन’ में क्या है?

उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली को लूटने, बर्बाद करने वाले और शराब की काली कमाई से कमाने वाले के शीश महल को दिल्ली की जनता देखे और समझे कि कैसे आदमी को उन्होंने अपना मुख्यमंत्री चुना. वो जनता की कमाई और टैक्स के पैसे से अपनी अय्याशी का सामान जुटा रहा है. मैं हैरान हूं कि क्यों दिल्ली सरकार शीश महल की चाबी के लिए तड़प रही थी. यह वीडियो शर्मसार करने वाला है, जो बताता है कि कैसे चुना हुआ मुख्यमंत्री अपनी ही सरकार के खिलाफ विश्वासघात करता है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

47 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

56 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

58 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago