पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार.
नोएडा पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में सेक्टर-39 थाना इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौके से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-39 थाना इलाके के सेक्टर-46 में रहने वाले राजा नाम के युवक ने घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर गलत नियत से जंगल की ओर लेकर चला गया था. जब बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे तो आरोपी राजा मौके से फरार हो गया. जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद से तलाश कर रही थी.
यह भी पढ़ें- Mumbai: कुर्ला में BEST की बस ने 30 लोगों को कुचला, अब तक 6 घायलों ने तोड़ा दम, दो दर्जन अस्पताल में भर्ती
बीती रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सेक्टर-42 के जंगल में आरोपी की तलाश के लिए अभियान चलाया. इस दौरान आरोपी ने पुलिस को नजदीक आता देखकर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. इस दौरान आरोपी राजा गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है. उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…